spot_img
spot_img
spot_img

मजदूरी करने आई मां-बेटी को मारा छुरा, मरा समझ तालाब में फेंका, फिर हुआ ये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • सात साल की बेटी को भी चाकू मारकर मां के साथ तालाब में फेंका
  •  बच्ची को पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचाया, हत्यारों की तलाश जारी

सरायकेला : सरायकेला के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीडीह तालाब किनारे शुक्रवार की सुबह एक 33 साल की महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के साथ उसकी 7 साल की बेटी भी घायल अवस्था में मिली है। बेटी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मृत महिला की पहचान पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी थाना के तालाडी की रहने वाली जूली टुडू के रूप में की गई है। वह अपनी बेटी के साथ काशीडीह के पास किराये के मकान में रहती थी। वह कुछ दिन पहले ही यहां मजदूरी करने आई थी।

Read More : जेल में गैंगवार, बाहुबली मुख्‍तार के करीबी समेत दो को भूना

मृतका का पति रहता है बाहर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों मां बेटी को चाकू मारा गया है। बेटी को इलाज के लिए एमजीएम हॉस्पिटल जमशेदपुर भेज दिया गया है। मृत महिला के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। मृतका का पति मंगल मार्डी काम के सिलसिले में बाहर रहता है।



Read More : कई नये राज खोल गए थानेदार रूपा की मां, पापा और चाचा, देखें, सुनें और समझें…

पुलिस ने कहा, जारी है मामले की जांच

मृतका और घायल बच्ची के बारे में ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतका कुछ दिन पूर्व ही क्षेत्र में रहने आई थी, जिसे कई लोग नहीं पहचानते हैं, वही हत्या के कारणों का स्पष्ट कारण नहीं पता चल सका है ,जबकि पुलिस मृतका के परिजनों को सूचित कर हत्याकांड से जुड़ी गुत्थी सुलझाने के प्रयास में जुटी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इसलिये चाचा को मा’री गो’ली, पुलिस ने खोले राज…

Palamu : कभी एक ही आंगन में पले-बढ़े चाचा-भतीजे...

CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से...

एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू...