spot_img
spot_img

कांके थानेदार पर SSP का बड़ा एक्शन…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुये SSP राकेश रंजन ने कांके थानेदार प्रकाश रजक को लाइन हाजिर कर दिया है। लगातार मिल रही शिकायतों और इलाके में बढ़ते अपराध को देखते हुये यह कार्रवाई की गई। सूत्रों के मुताबिक, प्रकाश रजक पर जमीन कारोबारियों से साठगांठ और पद का दुरुपयोग कर उन्हें फायदा पहुंचाने के गंभीर आरोप लगे थे। स्थानीय लोगों ने भी थानेदार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये, जिसके बाद मामला तेजी से गरमाया। इधर, कांके क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़ रहे थे। सुकुरहुट्टू में घर में घुसकर फायरिंग और बोड़ेया के स्कूल में चोरी-तोड़फोड़ जैसी घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिये थे। मामला तब और गंभीर हो गया जब एक महिला ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर कर थानेदार पर गंभीर आरोप लगाये। इन सबके बीच SSP का यह एक्शन साफ संकेत है कि लापरवाही और भ्रष्टाचार पर अब सख्ती तय है।

इसे भी पढ़ें : अगले तीन घंटों में जबरदस्त आंधी-बारिश का अलर्ट… जानें कहां-कहां

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...