तमिलनाडु : हार्ट अटैक से एक शख्स की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उसका दाह-संस्कार भी कर दिया गया। वह तामिलनाडु के कोयंबटूर में वह प्रदीप सिंह के नाम से रह रहा था। मगर उसकी पहचान को लेकर पुलिस को संदेह था। पुलिस ने जब छानबीन की तो जो कुछ जानकारी सामने आई वो हैरान करने वाला था। मृत शख्स श्रीलंका के अंडर वर्ल्ड डॉन अंगोडा लोक्का बताया गया। कंफर्म करने के लिए पुलिस ने श्रीलंका पुलिस की मदद से लोक्का की मां का डीएनए सैंपल लिया। इसे चेन्नई में फॉरेंसिक लैब में भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद जो कुछ खुलासा हुआ उसे जान हर कोई दंग रह गया। वह शख्स प्रदीप नहीं, बल्कि अंडरवर्ल्ड डॉन अंगोडा लोक्का ही निकला। इसके बाद सीआईडी ने सिटी कोर्ट का रुख किया और अपील की कि अंगोडा के खिलाफ दर्ज सभी केस खत्म किए जाएं, क्योंकि उसका डीएनए उसकी मां से मिल गया।
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तानी महिला के जाल में ऐसा फंसा सेना जवान कि…
इसे भी पढ़ें : एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस को DGP ने क्यों कहा महासागर… देखें वीडियो
पुलिस की मानें तो अंगोडा कोयंबटूर में दो साल से छिपकर रह रहा था। पुलिस ने अंगोडा की पहचान बदलकर फर्जी दस्तावेज बनाने में मदद करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इल्जाम है कि इन्हीं तीनों ने मदुरई में अंगोडा का अंतिम संस्कार किया। ये तीनों लोग श्रीलंका से हैं और लोक्का के साथ भारत में रह रहे थे। 3 जुलाई 2020 को उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
इसे भी पढ़ें : 40 हजार रुपये में मुड़ी काटने से कर गया था इनकार, देखें वीडियो










