Bihar : बिहार के नवादा के रजौली चेकपोस्ट पर आलू लदे ट्रक चालक से जबरन एक बोरी आलू मांगना होमगार्ड जवानों को भारी पड़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस विभाग ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की। बीते 24 नवंबर की रात चितरकोली पोस्ट पर तैनात होमगार्ड जवानों ने ट्रक चालक से बदसलूकी और धक्का-मुक्की की। चालक ने पूरी घटना मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दी, जिससे मामला उजागर हो गया। नवादा SP अभिनव धीमान के निर्देश पर हुई जांच में 11 गृहरक्षक दोषी पाये गये। इसके बाद जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध वसूली और आम लोगों से दुर्व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस है।
SP का एक्शन, 11 सस्पेंड, वीडियो वायरल…
Date:






