UP : प्रयागराज में महाकुंभ मेले में सुरक्षा के तगड़े इंतेजाम किये गये हैं। महाकुंभ में किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों से निपटने की खातिर पांच राज्यों से स्पॉटर्स बुलाये गये हैं। यह स्पॉटर्स पलक झपकते ही आतंकियों, कुख्यात अपराधियों के साथ ही संदिग्ध गतिविधियां करने वालों की पहचान कर सकेंगे। मेले में कुल 30 स्पॉटर्स की तैनाती होनी है, जिनमें से 18 ने पहुंचकर अपना काम शुरू कर दिया है। यह स्पॉटर्स महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मप्र, नॉर्थ-ईस्ट और जम्मू-कश्मीर से बुलाये जायेंगे। काउंटर टेररिज्म ऑपरेशन में महारत हासिल करने वाली NSG (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) के ब्लैककैट कमांडो को भी तैनात किया गया है। ATS और RPF के जवानों को भी बुला लिया गया है। मेला में कोरस कंमाडो ड्रोन कैमरा और 1 हजार से ऊपर CCTV कैमरे लगाये गये हैं। स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण एवं भगदड़ होने से बचाने की खातिर दो तरह के प्लान तैयार किये गये हैं। एक आंतरिक और दूसरा बाहरी। स्टेशनों पर आगजनी, बमबाजी या विस्फोट जैसी घटनाओं को रोकने लिये पहले से तैयारी चल रही है। कुंभ के SSP राजेश कुमार द्विवेदी ने मीडिया को बताया कि महाकुंभ की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिये हनुमान मंदिर में शनिवार रात मॉकड्रिल की गई। इसमें जवानों ने आतंकी वारदात से निपटने का रिहर्सल किया।
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :नाले में गिरी बस, मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…












