KohramLive : बंगाल रणजी टीम के बेहतरीन खिलाड़ी और खेल मंत्री मनोज तिवारी का मैदान में जलजला बरकरार है। बल्लेबाजी में इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट राउंड में लगातार दूसरे मैच में उन्होंने शतक लगाया। मनोज तिवारी ने शतक लगा मैदान पर अपने इश्क का इजहार किया। उन्होंने जेब से एक खत निकाला जिस पर पत्नी सुष्मिता के साथ-साथ उनके बच्चों का नाम लिखा हुआ था। पर्ची पर दिल की तस्वीर भी थी। उनका यह फोटो सोशल मीडिया पर तुरंत ही वायरल हो गया। मनोज तिवारी और सुष्मिता की मुलाकात पहली बार 2006 में हुई थी। दोनों मिलते जुलते रहे। इसके बाद 2013 में शादी कर ली। सुष्मिता उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। सुष्मिता अपनी खूबसूरती से किसी भी अभिनेत्री को टक्कर दे सकती हैं।
मनोज ने सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में 211 गेंद पर उन्होंने 102 रन बनाए। इससे पहले झारखंड के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में 73 और 136 रनों की पारी खेली थी। मनोज मध्य प्रदेश के खिलाफ मैच के दूसरे दिन 84 रन पर नाबाद थे। उन्होंने अपना 29वां शतक तीसरे दिन पूरा किया। मनोज को दूसरे छोर पर शाहबाज अहमद का साथ मिला। अहमद ने 116 रन की पारी खेली। बंगाल को पांच विकेट पर 54 रन के स्कोर से तिवारी और शाहबाज ने मिलकर 237 रन तक पहुंचाया। मनोज के आउट होने के बाद बंगाल की टीम बिखर गई और 273 रनों पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में 341 रन बनाने वाली मध्य प्रदेश की टीम को 68 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल हुई। मनोज तिवारी भारत के लिए वनडे में शतक लगा चुके हैं। उन्होंने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में पहला वनडे मैच खेला था। इसके बाद 2011 में कोलकाता में इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार टी20 मैच में खेलने का मौका मिला। तिवारी ने 12 वनडे मैचों में 26.09 की औसत से 287 रन बनाए। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई में 2011 में 104 रन की नाबाद पारी खेली थी।
इसे भी पढ़ें : ‘अग्निपथ’ के विरोध में धधक उठा बिहार, कई ट्रेनों में लगाई आग… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : राजधानी में तोड़ डाला था 15 गाड़ियों के शीशे, फिर क्या हुआ सिरफिरे के साथ… देखें






