spot_img
spot_img
spot_img

मुंह पर थूक बेइज्जत किया, उठा दिया दुनिया से… देखें क्या बोले SSP

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur (Vinod Kesri) : जेल में बंद रंजीत सिंह उर्फ रंजीत सरदार और राहुल गुप्ता उर्फ शोले दोनों में पटता नहीं था। दोनों जेल के एक ही वार्ड में कैद थे। पुरानी अदावत पहले से थी। एक रोज जेल में दोनों में मारधाड़ हो गई। इल्जाम है कि तब रंजीत सरदार ने राहुल के मुंह पर थूक दिया था। पूरे जेल के कैदियों के बीच राहुल की बेइज्जती हो गई। लोग उसे चिढ़ाने भी लगे। उसी समय राहुल ने ठान लिया था कि वह रंजीत से बदला लेगा। रंजीत बीते 22 सितंबर को जेल से बाहर आया। इस बीच राहुल भी जेल से बाहर आ गया था। राहुल ने इस बारे में अपने तीन दोस्तों को बताया। उसने खतरनाक इरादा बना लिया था। बीते तीन अक्टूबर को रंजीत सिंह उर्फ रंजीत सरदार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसका राम-नाम सत्य कर दिया गया।

दागी रंजीत को जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के सबुज संघ पूजा पंडाल के नजदीक गोली मार दी गई थी। तब रंजीत घूमने के इरादे से अपनी बाइक से निकला था। पहली गोली उसे राहुल उर्फ शोले ने ही मारी। तब उसका साथ उसके तीन अन्य दोस्तों ने दिया। गोली लगने से लहूलुहान रंजीत की मौत एमजीएम हॉस्पीटल में हो गई थी। यह कहना है जमशेदपुर के पुलिस कप्तान प्रभात कुमार का। उन्होंने उक्त खुलासा करते हुए कहा कि इस कांड में कुल 4 लोग शामिल थे। वहीं कुछ लोग ने बाहर से इन्हें सपोर्ट किया। इस कांड में शामिल अनिल कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दो शूटरों की तलाश जोर-शोर से की जा रही है। इस कांड को सुलझाने में सिटी एसपी विजय शंकर की देखरेख में बनी स्पेशल टीम की सराहनीय भुमिका रही। टीम की मॉनिटरिंग खुद एसएसपी कर रहे थे। गठित टीम में 18 घंटे के अंदर रंजीत हत्याकांड के मुख्य गुनहगार को गिरफ्तार कर पूरे कांड का खुलासा कर लिया है। सुनें क्या बोले पुलिस कप्तान प्रभात कुमार…

इसे भी पढ़ें : विसर्जन के दौरान मची चीख पुकार, देखें…

इसे भी पढ़ें : लव मैरिज करने वाली पूजा के साथ हो गया भयानक कांड… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...

ममता बनर्जी को तगड़ा झटका… जानें

West Bengal : पश्चिम बंगाल की राजनीति में उथल-पुथल...