GARHWA : गढ़वा DC राजेश कुमार पाठक ने बुधवार को अधिकारियों के साथ के समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा से संबंधित मामले, उच्च न्यायालय के लंबित मामले एवं पीएम किसान केसीसी जैसे मामलों पर चर्चा हुई। DC ने सभी बीडीओ से कहा की प्रधानमंत्री आवास योजना में गढ़वा की स्थिति सबसे निचले स्तर पर है। इस कार्य में तेजी लाएं। लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों की रिपोर्ट जियो टैग फोटोग्राफ के साथ जिला विकास शाखा को ससमय उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
Read more: बहन को संतान सुख देने के लिए कर बैठी ये घिनौना काम…
लाभुकों को केसीसी लोन उपलब्ध कराएं
केसीसी लोन की समीक्षा के क्रम में डीसी ने सभी बीडीओ को शाखा प्रबंधक से समन्वय बनाकर लाभुकों को केसीसी लोन मुहैया कराने की बात कही । केसीसी आवेदन की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट दिनांक 6 अगस्त 2021 तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने म्यूटेशन में अंचल अधिकारी मझिआंव, खरौंधी एवं मेराल को 90 दिनों से अधिक के मामले लंबित रहने के कारण नाराजगी जताई तथा एक सप्ताह के अंदर सभी लंबित मामले निष्पादन करने को कहा। उच्च न्यायालय के लंबित वाद व विभागीय कार्रवाई की भी समीक्षा की। निर्देश दिया कि उच्च न्यायालय के मामलों का विशेष प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक दिन उसकी जायजा ले तथा उसके संदर्भ में आवश्यकता अनुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
Read more:बेंगाबाद में लूंगी और गमछा पहने अपराधियों का तांडव, ऐसे की लूट
बाहर से आनेवाले यात्रियों का कराएं कोविड टेस्ट
डीसी ने जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिया। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर व अनुमंडल पदाधिकारी रंका को कहा कि जो भी यात्री रेल मार्ग , सड़को व हवाई यात्रा कर जिले में किसी भी मार्ग से पहुंच रहे हैं, उनका कोविड-19 टेस्ट अवश्य कराया जाए। साथ ही आवश्यकता के अनुरूप आधे घंटे पहले की रिपोर्ट या आरटीपीसीआर की 48 घंटे पहले की रिपोर्ट या वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र का जायजा लिया जाए।
Read more:RIMS में गरीबों के लिए नई व्यवस्था, मिलेगा ये लाभ…
इनकी रही मौजूदगी
मौके पर डीडीसी, अनुमंडल पदाधिकारी रंका, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर, डीआरडीए निर्देशक, सभी प्रखंडों के बीडीओ, एवं सभी अंचलों के सीओ, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी गढ़वा एवं जिले के अन्य कर्मी उपस्थित थे।
Read more:Tokyo Olympics : भारत के लिए ये खिलाड़ी लायेंगे मेडल, विरोधियों को ऐसे करते हैं पस्त
Read more:जज मर्डर केस : अब होगा नार्को टेस्ट, देखें वीडियो
Read more:मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का बाबर ढेर
Read more:पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुला राज, इस वजह से हुई थी जज उत्तम आनंद की मौत














