spot_img

रांची प्रेस क्लब में विशेष टीकाकरण कैंप शुरू, कई पत्रकारों ने ली वैक्‍सीन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : रांची प्रेस क्लब में 11 मई से विशेष टीकाकरण कैंप  शुरू हो गया। डीसी छवि रंजन की मौजूदगी में टीकाकरण कैंप की शुरुआत हुई। मौके पर उप विकास आयुक्त विशाल सागर, टीकाकरण कैंप के लिए जिला प्रशासन की टीम और कई पत्रकार उपस्थित थे।

Read More : #Dhanbad में अपराधियों का तांडव, डकैती के दौरान महिला को मार डाला

कई पत्रकारों ने लिया टीका

प्रेस क्लब में विशेष टीकाकरण कैंप की शुरुआत के साथ ही कई पत्रकारों ने कोविड-19 का टीका लिया। को-विन एप में रजिस्ट्रेशन के बाद इन सभी पत्रकारों को टीका दिया गया। आपको बताएं कि प्रेस क्लब में यह विशेष टीकाकरण कैंप 7 दिनों के लिए लगाया गया है।

प्राथमिकता के आधार पर पत्रकारों का टीकाकरण

मौके पर डीसी छवि रंजन ने बताया कि राज्य सरकार के निदेशानुसार पत्रकारों का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया जा रहा है। जिला प्रशासन की टीम ने प्रेस क्लब से संपर्क स्थापित किया और आज से विशेष टीकाकरण कैंप की शुरुआत की गई है।

Read More :हाय राम ये क्‍या हो गया… ऑनलाइन वीडियो देखकर किया Beauty Treatment और…

मीडिया संस्थानों में लगाया जाएगा टीकाकरण कैंप

डीसी छवि रंजन ने कहा कि आने वाले समय में जितने भी इलेक्ट्रॉनिक/ प्रिंट मीडिया के मुख्य संस्थान हैं, वहां कैंप लगाकर पत्रकारों को प्राथमिकता के आधार पर टीका दिया जाएगा। जिस मीडिया संस्थान में 100-150 से ज्यादा लोग हैं वहां पर कैंप लगाकर जिला प्रशासन की टीम कोशिश करेगी कि जल्द से जल्द पत्रकारों को टीका दिया जा सके।

प्रेस क्लब में बन रहे कोविड अस्पताल का लिया जायजा

प्रेस क्लब में पत्रकारों के लिए कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी की जा रही है।  डीसी छवि रंजन ने की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि आने वाले कुछ दिनों में अस्पताल पूरी तरह से कार्यरत हो जाएगा, जहां पत्रकारों का इलाज संभव हो सकेगा।

Read More :रांची पैथोलॉजी सेंटर में 17 मई से शुरू होगा OPD, डॉ रवि सहित कई डॉक्टर्स देंगे सेवा



spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस इलाके में घूम रहा 30 हाथियों का झुंड, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…

Bokaro : बोकारो के गोमिया प्रखंड में इन दिनों...

आखिरी मौका! रांची में होल्डिंग टैक्स पर 10% की छूट…

Ranchi : रांची में होल्डिंग (संपत्ति) टैक्स जमा करने...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...