RANCHI : राजधानी रांची के सफायर इंटरनेशनल स्कूल में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान बुद़ध पर पालि भाषा की सुंदर प्रार्थना के साथ हुआ। मुख्य व्याख्यान में यह बताया गया कि गौतम बुद्ध ने जिस मध्यम मार्ग को अपनाने पर जोर दिया है, वह आज के समय में भी प्रासंगिक है।
इसके बाद बच्चों ने हिंदी के प्रसिद्ध कवि मैथिली शरण रचित ‘मां कह एक कहानी” कविता का मंचन किया। अभिनय में भाग लेनेवाले आरूष कुमार लाल और आशी गौरव की प्रस्तुति की सराहना की गई।
इसे भी पढ़ें : Baba Ramdev का बयान बना फांस, अब सुनिये क्या बोल गये IMA President
इसे भी पढ़ें : योग गुरु रामदेव का यू-टर्न, स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी के बाद ये दिया बयान…














