spot_img
spot_img
spot_img

झारखंडी कलाकारों के लिये अगले साल विशेष पॉलिसी : CM

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने कहा कि साल 2025 में सरकार झारखंड के कलाकारों के लिये विशेष पॉलिसी बनायेगी। यहां के कलाकारों को आगे बढ़ाने का काम यहां की सरकार करेगी, ताकि यहां के कलाकार देश-दुनिया में अपना जलवा बिखेर झारखंड का नाम रोशन कर सके। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि खेल, कला-संस्कृति के क्षेत्र में झारखंड की पूरे विश्व में अलग पहचान है। हॉकी इंडिया में झारखंड के खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा है। देश की महिला हॉकी टीम में इस राज्य की महिला खिलाड़ियों ने एक अलग मुकाम हासिल की है। मौका था विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित दो दिवसीय “झारखंड आदिवासी महोत्सव, 2024” के समापन समारोह का। यह समारोह रांची के ऐतिहासिक बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में हुआ। समारोह में CM हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद थे।

गीत-नृत्य झारखंड की कला-संस्कृति का अहम हिस्सा

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि इस समय बारिश का मौसम है। खेत-खलिहान से जुड़े लोगों के मन में भी उत्साह है और सामाजिक सरोकार रखने वाले लोगों के मन में भी उत्साह है। झारखंड आदिवासी बहुल राज्य है। यहां के आदिवासी समाज के लोग यहां की कला-संस्कृति को संरक्षित करने का काम करते हैं। राज्य की समृद्ध कला-संस्कृति का सीधा जुड़ाव प्राकृतिक से भी है। CM ने कहा कि गीत-नृत्य यहां की कला-संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो अनवरत चलता रहता है। इसी कड़ी में विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आयोजित झारखंड आदिवासी महोत्सव में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जाते हैं। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि कई चुनौतियों का सामना करते हुये आदिवासी समाज के लोग अपनी कला-संस्कृति, रहन-सहन और समृद्ध आदिवासियत को बचाने के लिए जद्दोजहद में लगे हैं।

आदिवासी समाज के लोग अब हर क्षेत्र में बढ़ रहे हैं आगे

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि व्यापार जगत हो, न्यायपालिका हो, डॉक्टर्स, इंजीनियर्स का क्षेत्र हो, चाहे IAS-IPS की बातें करें तो भी इन क्षेत्रों में आदिवासी समाज के गिने-चुने लोग ही अपनी जगह बना पाये हैं। ऐसा भी नहीं है कि हमारे आदिवासी समाज के लोग आगे नहीं बढ़ रहे हैं। अब आदिवासी समाज के नौजवान युवक-युवतियां एवं छात्र-छात्राएं अलग-अलग क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं। CM ने कहा कि झारखंड सिर्फ नदी, पहाड़, पर्वत या खनिज संपदा के लिए ही नहीं जाना जाता है, बल्कि यहां एक समृद्ध मानव बल के लिए भी जाना जाता है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का उठाया लुत्फ

विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का अतिथियों ने लुत्फ उठाया, वहीं झारखंड एवं अन्य राज्यों से पहुंचे कलाकारों का हौंसला अफजाई किया। मौके पर मंत्री हफीजुल हसन, सांसद राज्यसभा महुआ माजी, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक अनूप सिंह, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक अम्बा प्रसाद, विधायक भूषण तिर्की, मुख्य सचिव एल०खियांग्ते, प्रधान सचिव वंदना दादेल, सचिव कृपानंद झा, आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा, आईजी अखिलेश झा, डीआईजी अनूप बिरथरे एवं राज्य सरकार के अन्य छोटे-बड़े अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...