Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश नलिन कुमार ने आदेश दिया है कि वैवाहिक और NI एक्ट के तहत लंबित केस को चिहिंत कर सभी वादों को नोटिस भेज इसका निष्पादन विशेष लोक अदालत में करें। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष नलिन कुमार ने यह विशेष लोक अदालत 22 फरवरी को लगाने का निर्देश दिया है। इस मसले को लेकर उन्होंने आज एक हाई लेवल बैठक भी बुलाई।
इस बैठक में कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश कौशल किशोर झा,मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी कुमार विपुल, नगर उंटारी के अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी अरविंद कच्छप, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी सुश्री संगीता, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी वीणा कुमारी, न्यायिक दण्डाधिकारी अनुलिका कुमार, अभिनव त्रिपाठी, शैलेन्द्र कुमार नपित मौजूद थे।








