Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित मसीना उच्च विद्यालय में चुनाव ड्यूटी पर तैनात स्पेशल फोर्स के ASI अब्दुल हमीद गांगी की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी थाना क्षेत्र के नाबला गांव निवासी हमीद शुक्रवार को ड्यूटी पर थे, जब उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। प्राथमिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। साथी जवान उन्हें तुरंत रेलवे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ संजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ASI की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। मृतक के घरवालों को खबर दे दी गई है और शव को उनके पैतृक गांव भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
चुनाव ड्यूटी के दौरान स्पेशल फोर्स के ASI की मौ’त…
Date:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…
Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...
मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें
Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...
रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…
Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...
90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…
Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...
चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…
Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...









