Ranchi : झारखंड में इस महीने आने वाले रमजान, रामनवमी और सरहुल को देखते हुये राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। झारखंड पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने सभी जिलों के DC, SSP और SP को अलर्ट जारी कर कानून-व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये हैं। रामनवमी के दौरान निकलने वाले मंगला जुलूस और शोभायात्रा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। जानकारी के मुताबिक 17 मार्च को दूसरा मंगलवारी जुलूस, 24 मार्च को तीसरा और अंतिम जुलूस और 26 मार्च को रामनवमी की शोभायात्रा निकाली जायेगी। वहीं 19 मार्च को हिंदू नववर्ष भी मनाया जायेगा। स्पेशल ब्रांच ने कहा है कि जुलूस के दौरान उत्तेजक नारे या गीत-संगीत से माहौल बिगड़ने की आशंका रहती है, इसलिए प्रशासन को विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। इसी बीच 21 मार्च को ईद-उल-फितर और आदिवासी समाज का प्रमुख पर्व सरहुल भी मनाया जायेगा। ऐसे में प्रशासन को सभी पर्वों के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए विशेष तैयारी करने को कहा गया है।
इसे भी पढ़े : टीम इंडिया पर पैसों की बारिश, ICC ने खोला खजाना…
इसे भी पढ़े : बड़ा सरेंडर, करोड़ों का कैश-सोना और घातक हथियार मिले…
इसे भी पढ़े : ‘छुट्टे नहीं हैं’ वाली टेंशन खत्म! ATM से निकलेंगे छोटे नोट…
इसे भी पढ़े : बेटी की शादी की चिंता ने छीनी दो जिंदगियां…










