Kohramlive : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के वडपलानी इलाके से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पिता अपनी बेटी की शादी को लेकर लंबे समय से परेशान थे। हालात ऐसे बने कि उनकी मौत के बाद सदमे में बेटी ने भी अपनी जिंदगी गंवा दी। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 57 साल के कृष्णकुमार चेन्नई के Vadapalani स्थित गंगईअम्मन कोविल इलाके में रहते थे। पेशे से ऑटो चालक थे। परिवार में पत्नी और दो बेटियां थीं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है और वह अंबात्तूर में रहती है। छोटी बेटी पाकिया अविवाहित थी। लगभग 30 साल की बेटी की शादी को लेकर कृष्णकुमार काफी समय से तनाव में थे। बीते 7 मार्च को कृष्णकुमार घर से निकले, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। पत्नी और बेटी ने कई जगहों पर उनकी तलाश की, कोई जानकारी नहीं मिलने पर दोनों दुखी होकर घर लौट आईं। अगले दिन जब पत्नी घर के पीछे गईं तो एक जर्जर कुएं के पास उन्हें कृष्णकुमार का मोबाइल फोन मिला। जब बेटी ने कुएं में झांककर देखा तो पिता का शव पानी में तैरता नजर आया। यह दृश्य देखकर वह दंग रह गई। पिता का शव देखने के बाद बेटी ने अपनी मां को घर के अंदर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद वह रसोई में चली गई। कुछ देर बाद परिवार को पता चला कि बेटी की हालत गंभीर हो गई है। उसे तुरंत Kilpauk Government Medical College and Hospital ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मीडिया को बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि बेटी की उम्र 30 साल हो जाने के बाद भी शादी नहीं हो पा रही थी। इसी चिंता और निराशा में पिता ने गंभीर कदम उठाया, वहीं, पिता की मौत का सदमा बेटी सह नहीं सकी।
इसे भी पढ़ें : भतीजी ने कर डाला बड़का कांड, मचा तहलका…












