spot_img
spot_img
spot_img

टेंशन टटोलने गये एसपी, टेंशन देकर लौटे…देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : पंचायत चुनाव में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इस मकसद से हजारीबाग पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथों को चिह्नित करने का भी काम पूरा कर लिया गया है। हजारीबाग में कुल 1715 भवन में 3078 बूथ हैं। जिनमें 760 भवन में 1366 बूथ डेंजर है। 779 भवनों में बनाये गये 1357 बूथ संवेदनशील है। केवल 176 भवनों में बने 355 बूथ को सामान्‍य श्रेणी में रखा गया है। मतलब साफ है कि 3078 में 2723 बूथ टेंशन देने वाले हैं। यहां सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किये जा रहे हैं। सबसे हैरत की बात ये है कि हजारीबाग के पुलिस कप्‍तान मनोज रतन चौथे अचानक चौपारण के भगहर, पत्थलगड्डा सहित कई डेंजर माने जाने वाले बूथों पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। लेकिन इसकी भनक स्‍थानीय पुलिस तक को नहीं लगी। एसपी के साथ केवल एएसपी ऋषभ गर्ग और कुछ अन्‍य जवान थे। एसपी ने भौगोलिक जानकारी हासिल की। टेंशन टटोलने गये एसपी मनोज रतन चौथे की गुपचुप यात्रा संबंधित थानों को टेंशन दे गई। पंचायत चुनाव को देखते हुये हजारीबाग पुलिस आर्म्‍स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। लोगों से हथियार जमा करने को कहा गया है। वैसे कुछ लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है, जो चुनाव में गड़बड़ करने के लिए जाने जाते हैं। जरूरत पड़ी तो हजारीबाग पुलिस सीसीए और एनएसए के तहत भी कार्रवाई कर सकती है।

इसे भी पढ़ें : विवाहिता और जवान लड़के का जंगल में क्‍या हुआ, देखें…

इसे भी पढ़ें : हाथों की मेंहदी छूटने से पहले उजड़ी मांग, रो पड़ा पूरा गांव, देखें…

इसे भी पढ़ें : होने वाला था एक रेलवे अधिकारी का मर्डर, बचा ली रांची पुलिस, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : बेटे को छुड़ाने आई महिला से थाना में ही मसाज कराने लगे दारोगा जी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : वरमाला से पहले स्टेज पर दनादना गिरी दो लाश, देखें क्यों…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...