spot_img

सपा नेता आजम खान कोरोना पॉजिटिव, सीतापुर जेल में हैं बंद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Sitapur : समाजवादी पार्टी के लोकसभा सांसद और पूर्व मंत्री आजम खान कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। आजम खान फिलहाल यूपी की सीतापुर जेल में बंद हैं और वहीं उनकी RTPCR जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आजम खान के साथ जेल में बंद 13 कैदियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है।

आजम खान करीब फरवरी 2020 से ही सीतापुर की जेल में बंद हैं। आजम का दो दिन पहले अन्य कैदियों के साथ ही कोविड टेस्ट कराया गया था। इस जांच के बाद अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जांच के बाद आजम और अन्य सभी कैदियों को जेल की एक अलग बैरक में आइसोलेट किया गया है। आजम खान फरवरी 2020 में जेल भेजे गए थे और उनके साथ उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान भी कारावास झेल रहे हैं।

27 फरवरी 2020 को शिफ्ट किए गए सीतापुर जेल

27 फरवरी 2020 को आजम खान को परिवार (पत्नी और बेटे) के साथ सीतापुर की जेल में शिफ्ट किया गया था। आजम की पत्नी और रामपुर सदर सीट से विधायक तंजीन फातिमा को बीते दिनों जमानत मिल गई थी। 80 से अधिक मुकदमों में वांछित आजम खान और उनके बेटे को फिलहाल जमानत नहीं मिल पाई है।

इसे भी पढ़ें : सीवान के पूर्व सांसद Bahubali #Shahabuddin का कोरोना से निधन, तिहार जेल के डीजी ने की पुष्टि

इसे भी पढ़ें : प्‍यार करने का खौफनाक अंजाम, युवक को तलवार से काट डाला

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...