spot_img

क्राइम कंट्रोल की खातिर SP ने दिये टिप्स…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा की फिजाओं में शुक्रवार को एक नया संदेश गूंजा। अपराध पर सख्ती और न्याय की डगर पर तेजी। पुलिस कप्तान अमन कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन हुआ। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में सभी थानेदार मौजूद थे। बैठक की शुरुआत कर्मा पूजा और मिलाद-उन-नबी जैसे दो बड़े पर्वों के दौरान पुलिस की उत्कृष्ट ड्यूटी की सराहना से हुई। SP ने हर जवान की तत्परता को सलाम करते हुये कहा कि आने वाला विजयादशमी पर्व भी “भयमुक्त और शांतिपूर्ण” ढंग से संपन्न कराना पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। SP ने साफ कहा कि चोरी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, साइबर क्राइम और NDPS जैसे संगीन मामलों में अनुसंधान की रफ्तार बढ़ाना अब अनिवार्य है। वहीं, हर अनुसंधानकर्ता को ई-साक्ष्य के जरिये मामलों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज करने का आदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि गढ़वा की धरती पर अपराध की कोई जगह नहीं। पुलिस पूरी मुस्तैदी और ईमानदारी से काम करेगी ताकि हर नागरिक निडर होकर जी सके।” SP अमन कुमार ने अपराध नियंत्रण के कई अहम टिप्स दियेः

  • लंबित मामलों का निपटारा: वर्षों से अटके केस जल्द बंद करने के सख्त निर्देश।
  • तकनीक का उपयोग: Netgrid सॉफ्टवेयर, IIF V अपडेट और प्रतिबिंब पोर्टल के मोबाइल नंबरों का सत्यापन अनिवार्य।
  • जन-जागरूकता अभियान: साइबर क्राइम और रोड सेफ्टी पर नियमित कैंपेन की जिम्मेदारी थानेदारों को सौंपी गई।
  • सड़क दुर्घटनाओं पर रोक: ब्लैक स्पॉट की पहचान और रक्षक ऐप के इस्तेमाल पर खास जोर।
  • संवेदनशील मामले: एससी/एसटी और पॉक्सो एक्ट के मामलों की त्वरित जांच का आदेश।
  • नक्सल मामलों पर सख्ती: हर घटना पर फौरन कार्रवाई।
  • कानूनी प्रक्रिया में तेजी: वारंट/कुर्की का निष्पादन, कैदियों के फिंगरप्रिंट और शिकायतों का तुरंत निपटारा।
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...