kohram live desk : इस बार साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। इसका एलान केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को किया। जावडेकर ने कहा कि रजनीकांत बीते 5 दशक से सिनेमा की दुनिया पर राज कर रहे हैं और लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। यही कारण है कि इस बार दादा साहेब फाल्के की ज्यूरी ने रजनीकांत को ये अवॉर्ड देने का फैसला लिया गया है।
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े दारोगा को गोली मारने वाले दोनों अपराधी धराये
एकमत से ज्यूरी ने किया निर्णय
जावडेकर ने बताया कि चयन ज्यूरी ने किया है। इस ज्यूरी में आशा भोंसले, मोहनलाल, विश्वजीत चटर्जी, शंकर महादेवन और सुभाष घई इन पांचों ज्यूरी ने बैठक करके एक राय से महानायक रजनीकांत को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड देने की सिफारिश की।
इसे भी पढ़ें :1 April: दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…
रजनीकांत ने जताया आभार
रजनीकांत ने ट्वीट कर भारत सरकार का धन्यवाद किया है। लिखा है- मुझे प्रतिष्ठित दाद साहब फाल्के अवॉर्ड से नवाजने के लिए भारत सरकार, आदरणीय और प्यारे नरेंद्र मोदी जी, प्रकाश जावड़ेकर जी और ज्यूरी का धन्यवाद।‘
इसे भी पढ़ें :पैन को आधार से लिंक कराने की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करा सकते हैं लिंक
रजनीकांत की कई फिल्में हैं फेमस
रजनीकांत की फेमस फिल्मों की बात करें तो दरबार, 2.0, द रोबोट, त्यागी, चालबाज, अंधा कानून, कबाली, खून का कर्ज, दोस्ती दुश्मनी, इंसाफ कौन करेगा आदि हैं।






