रांचीः राजधानी रांची में भीषण सड़क दुर्घटना में एक शख्स की मौत हो गई। दरअसल एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गये। वहीं चालक की बॉडी कार में ही फंसी है। दुर्घटना पंडरा ओपी क्षेत्र के इटकी रोड के जसलोक अस्पताल के पास घटी। मृतक की पहचान हरमू के रहनेवाले सुदीप गुप्ता के रूप में हुई है। काफी मशक्कत के बाद सुदीप शव को कार के अंदर से निकाला गया। पोस्टमार्टम के लिए शव को रिम्स भेजा गया। हादसे के बाद सुदीप के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इसे भी पढ़ें : तेजस्वी की शादी से मामा साधु यादव नाराज, लालू परिवार के लिए कह दी बड़ी बात…
इसे भी पढ़ें : SBI Alert : 11 दिसंबर को बंद रहेगी स्टेट बैंक की Internet Banking
इसे भी पढ़ें : “जब तक सूरज चांद रहेगा, बिपिन जी का नाम रहेगा” के नारों से गूंज उठी दिल्ली (Video)
इसे भी पढ़ें : अंतिम सफर पर CDS BIPIN RAWAT : ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ विदाई…देखें














