spot_img

बेटे का मां से हुआ झगड़ा, सुबह लटका मिला शव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : धुर्वा के पारस होस्पिटल परिसर में मॉर्निग वाक कर रहे लोग तब चौंक गये जब उनकी नज़र पेंड़ से लटके हुए शव पर पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा। वहां के लोगों ने शव की पहचान 18 साल के आकाश के रूप में की। आकाश वहीं के मुहल्ले का रहने वाला था। परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई।

परिजनों के अनुसार रविवार रात आकाश का अपनी मां के साथ किसी बात को लेकर काफ़ी बहस हुई थी। गुस्से में आकर वो घर से निकल गया और साथ में बहन का दुपट्टा भी ले गया। हालांकि बहस किस बात को लेकर हुई, इसका खुलासा परिजनों ने नहीं किया।

धुर्वा पुलिस ने शव को अपने कब्जें में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। थाना प्रभारी के मुताबिक मौत के कारणों का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : बहन का अवैध संबंध भाई को गुजरा नागवार, फिर कर दिया ये…

इसे भी पढ़ें : खलिहान में लगी आग, जिंदा जल गए तीन लोग

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...