spot_img

सोनम वांगचुक ने बढ़ाया अनशन, बोले, तभी टूटेगा उपवास जब…

Date:

spot_img
spot_img

Delhi : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोमवार को अपना अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया। सफदरजंग अस्पताल से जारी एक हस्तलिखित संदेश में उन्होंने कहा कि जब तक प्रदर्शनकारी युवा नेताओं को सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिलती या उन्हें स्वयं अस्पताल में सांसदों से मिलने की इजाजत नहीं दी जाती, तब तक उनका उपवास जारी रहेगा। वांगचुक ने अपने बयान में कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ हुई पुलिस कार्रवाई से वह बेहद व्यथित हैं। उनका कहना है कि छात्रों की शिकायतें लोकतांत्रिक तरीके से संसद तक पहुंचनी चाहिये और सरकार इस दिशा में सकारात्मक पहल करे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस मुद्दे पर जवाबदेही तय करेगी और छात्रों को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा।

‘उकसावे के बावजूद छात्रों ने रखा संयम’

वांगचुक ने प्रदर्शनकारी युवाओं की सराहना करते हुये कहा कि तमाम परिस्थितियों और कथित उकसावे के बावजूद उन्होंने शांति और संयम बनाये रखा। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से अपील की कि छात्रों को संसद के समक्ष अपनी मांगें रखने की अनुमति दी जाये, ताकि विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकल सके। यहां याद दिला दें कि वांगचुक 21 दिनों के उपवास के बाद 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल लाये गये थे। उनके समर्थकों का आरोप है कि उन्हें उनकी इच्छा के विरुद्ध अस्पताल में रखा गया है, जबकि प्रशासन ने इन आरोपों से इनकार किया है। फिलहाल अस्पताल से ही उनका आंदोलन जारी है।

पहले रखी थी यह शर्त

इससे पहले वांगचुक ने कहा था कि वह अपना अनशन तभी समाप्त करेंगे, जब सरकार शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही स्वीकार करेगी या राजनीतिक दल संसद के मानसून सत्र में इस विषय पर चर्चा कराने का भरोसा देंगे। हालांकि हालिया घटनाक्रम के बाद उन्होंने अपना उपवास जारी रखने का फैसला किया है। आंदोलन से जुड़े प्रदर्शनकारी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वहीं, सरकार की ओर से इन मांगों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

इसे भी पढ़ें :

वॉलंटियर के पिता के मा’रे जाने के बाद CJP की टीम बंगाल रवाना… जानें क्यों

West Bengal : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के वॉलंटियर...

जयपाल सिंह स्टेडियम से CM हाउस तक तगड़ी सुरक्षा की तैयारी

Ranchi : JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

“बार-बार बदनाम किया गया…” भावुक हुईं ममता, क्या बोली… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और...

चतरा जेल में मचा हड़कंप…

Chatra: चतरा मंडल कारा में बंद कैदी मंटू गंझू...

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: