Ranchi(Kuldeep Tiwari) : बरसों से धूल, गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्ते का दर्द झेल रहे रुक्का के लोगों का सब्र सोमवार को सड़क पर उतर आया। जर्जर पड़े रुक्का PHD रोड की बदहाल स्थिति के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। जैसे ही लोगों का गुस्सा मुखर हुआ, वैसे ही पथ निर्माण विभाग भी हरकत में आ गया और सड़क की मरम्मत का काम शुरू करा दिया। NH-20 से सटे रुक्का मुख्य मार्ग पर हुये प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने किया। धरने में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय ग्रामीण, महिलायें और युवा भी शामिल हुये। सभी की मांग एक ही थी, रुक्का PHD रोड का जल्द और स्थायी निर्माण।
“15 दिन में सड़क नहीं बनी तो आंदोलन होगा तेज”
धरने को संबोधित करते हुये रामकुमार पाहन ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से बदहाल है और रोजाना हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने सरकार और पथ निर्माण विभाग को 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुये कहा कि यदि स्थायी निर्माण शुरू नहीं हुआ तो भाजपा उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर रांची की जलापूर्ति प्रभावित करने और रांची-रामगढ़ मार्ग पर आवागमन बाधित करने जैसे बड़े आंदोलनात्मक कदम भी उठाये जा सकते हैं। धरने के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क पूरी तरह उखड़ गई, लेकिन लंबे समय तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। इसका खामियाजा रोजाना राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों और स्थानीय ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। धरना-प्रदर्शन के कुछ ही देर बाद पथ निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सड़क के गड्ढों में डस्ट डालकर भराई शुरू की गई और उबड़-खाबड़ हिस्सों को समतल करने का काम भी प्रारंभ कर दिया गया। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि फिलहाल मरम्मत से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी, लेकिन स्थायी समाधान तभी होगा, जब सड़क का पूरी तरह पुनर्निर्माण किया जायेगा। धरना-प्रदर्शन में ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनय महतो, भाजपा नेता अमरनाथ चौधरी, राजेंद्र साही, आरती कुजूर, शंकर महतो, सुनील उरांव, दीपक बड़ाइक, संतोष गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि राजेश गुप्ता, शशि मेहता, विक्रांत तिवारी, रोहित साहू, अर्जुन सिंह, मनीनाथ सिंह, आनंद महतो, कुलदीप कुमार, आकाश, वीरेंद्र मुंडा, सुरेंद्र प्रजापति समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
जनता उतरी सड़क पर तो जागा विभाग… देखें वीडियो #Ranchi #Jharkhand #RukkaRoad #RoadRepair #BJP #Protest #RamKumarPahan #RoadConstruction #PHDRoad #PublicProtest #BreakingNews #RanchiNews #JharkhandNews pic.twitter.com/g1qqFKvci0
— KohramLive (@KohramLive) July 20, 2026
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन बोले, जंगल बचेंगे तो झारखंड बचेगा…
इसे भी पढ़ें : रांची में पहली बार डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट, ये सब कुछ ले जाने पर मनाही…
इसे भी पढ़ें : रांची में राशन लेने वालों के लिये बड़ी खबर…
इसे भी पढ़ें : एक ही परिवार के सात लोगों की मौ’त, कई इलाकों में मची चीख-पुकार…
इसे भी पढ़ें : चाणक्य नीति: इन 3 तरह के लोगों को मुफ्त में सलाह देने से बचें, वर्ना…








