spot_img

रांची में पहली बार डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट, ये सब कुछ ले जाने पर मनाही…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : राजधानी रांची में फुटबॉल के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में शुमार डूरंड कप की पूरी तैयारी कर ली गई है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे रांची के मोरहाबादी का बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम पहली बार उस ऐतिहासिक पल का गवाह बनेगा, जब एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट का 135वां संस्करण झारखंड की धरती से नई उड़ान भरेगा। आगामी 26 जुलाई को CM हेमंत सोरेन टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। राजधानी रांची के खेलप्रेमियों के लिये यह वह मौका होगा, जिसका इंतजार वर्षों से था। फुटबॉल के रोमांच के साथ रांची का नाम अब राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर भी और मजबूती से दर्ज होगा।

“मैच देखिये, जेब नहीं, केवल खेल का जुनून साथ लाइये”

राज्य सरकार ने खेलप्रेमियों के लिये खास सौगात दी है। डूरंड कप के सभी मुकाबलों के लिये टिकट पूरी तरह मुफ्त होंगे। 22 जुलाई से 16 अगस्त तक रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक स्टेडियम परिसर में टिकट मिलेंगे। गेट नंबर 11 से 13 के बीच 10 काउंटर और गेट नंबर 23 के पास दो अतिरिक्त काउंटर बनाये गये हैं। एक व्यक्ति को अधिकतम चार टिकट दिये जायेंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बन सकें। खेल निदेशक छवि रंजन ने अपील की है कि दर्शक मैच शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले स्टेडियम पहुंचें। सुरक्षा जांच के कारण देर से आने वालों को परेशानी हो सकती है। नियमों का पालन करने पर ही प्रवेश मिलेगा।

1888 से शुरू हुआ सफर, अब रांची बनेगी इतिहास का हिस्सा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में खेल निदेशक छवि रंजन ने बताया कि वर्ष 1888 में शुरू हुआ डूरंड कप एशिया का सबसे पुराना और दुनिया का तीसरा सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट है। इसके 135वें संस्करण में 24 टीमें पांच मेजबान शहरों में खिताब के लिये भिड़ेंगी। इंडियन सुपर लीग (ISL), आई-लीग के क्लबों के साथ भारतीय सशस्त्र बलों और विदेशी सैन्य टीमें भी इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा ये चीजें

प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की है। हथियार, पटाखे, बड़े बैग, बाहरी खान-पान, शराब, तंबाकू उत्पाद, ड्रोन, प्रोफेशनल कैमरे, लैपटॉप, बड़े पावर बैंक, हेलमेट, मेगाफोन, एयर हॉर्न, बड़े झंडे, लेजर पॉइंटर और एरोसोल स्प्रे जैसी वस्तुओं के साथ प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

इसे भी पढ़ें :

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...

एयरपोर्ट पर गो’लियां की गूं’ज से मच गया तहलका…

UP : वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट...

‘सदैव अटल’ पर उमड़ा सम्मान, याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री…

Kohramlive : पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी...

बेकाबू बस का कहर, एक के बाद एक 9 को रौं’द डाला…

Kohramlive : राजस्थान के झालावाड़ में बीती रात भीषण...

झारखंड में दो रोज बहुत भारी बारिश का अलर्ट… जानें कब

Ranchi : झारखंड में मानसून ने एक बार फिर...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: