Sonam Kapoor ने बताया- क्या है बेटे के जन्म की खुशखबरी देते समय शेयर की गई पेंटिंग का मतलब

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के बेटे के जन्म की जानकारी देते समय अनिल कपूर ने एक अनोखे पेंटिंग का इस्तेमाल किया था। कपल ने 20 अगस्त को मुंबई में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था।  अनिल कपूर ने इस खबर को साझा करने के लिए, एक उपयुक्त पेंटिंग पोस्ट की थी और लिखा था, ‘सोनम और आनंद को एक सेहतमंद बच्चे का आशीर्वाद मिला है और हम इससे ज्यादा रोमांचित नहीं हो सकते। ’

अब आपको पेंटिंग का मतलब समझाएं। सोनम और आनंद ने इंस्टाग्राम पर बताया कि पेंटिंग ‘आकाश रूपी पिता’ और ‘पृथ्वी रूपी माता’ के मिलन को बयां करता है।  यह आकाश रूपी पिता और कोमल व चौकस पृथ्वी मां के मिलन की अवधारणा को व्यक्त करता है, जिसे पेंटिंग में बाज और हिरण से दिखाया गया है। ’

Sonam Kapoor ने पेंटिंग का मतलब समझाया

पेंटिंग में एक पक्षी और एक हिरण है।  सोनम ने बताया, ‘बाज पितृत्व और दुनिया की दूसरी रचनाओं से जुड़े हैं।  हिरण मातृत्व से जुड़ा है। वह कोमल और चौकस प्राणी है। वे हमेशा चौकस रहते हैं और सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी आगे बढ़ सकते हैं, हालात के अनुरूप ढल सकते हैं और जीवित रह सकते हैं। ’

सोनम ने हिरण को लेकर चली आ रही अवधारणा के बारे में बताया

वे आगे लिखती है, ‘शुरुआती नवपाषाण काल ​​​​के बाद से, जब पृथ्वी बहुत अधिक ठंडी थी और हिरण बहुत ज्यादा तादाद में थे, तब उत्तरी लोग मादा रेंडियर की पूजा करते थे। वे जीवन देने वाली मां थीं। झुंड की मुखिया, जिस पर वे जीवित रहने के लिए निर्भर थे और उन्होंने दूध, भोजन, कपड़े और आवास के लिए हिरण के प्रवास का अनुसरण किया।  वह प्रजनन क्षमता, मातृत्व, उत्थान और सूर्य के पुनर्जन्म से जुड़ी अवधारणा का आध्यात्मिक स्वरूप थीं।’

इसे  भी पढ़ें : कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने छोड़ी पार्टी, बनाएंगे अपना नया दल

इसे  भी पढ़ें :गाय-बैल चराने घर से निकली लड़की को नोंच डाला…

इसे  भी पढ़ें :Sonali Phogat Case : ड्रग का दिया ओवरडोज, सुधीर और सुखविंदर दो घंटे वॉशरूम में थे सोनाली के साथ… देखें CCTV फुटेज

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार बनायेगी ब्रांड एंबेसडर…

Ranchi : अपनी तूफानी बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज से...

देश को द’हलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट…

Kohramlive : देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े...

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...