spot_img

मां के सामने बेटेे ने खुद को मारी गोली, पुलिस को मम्‍मी ने जो कुछ बताया…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

ARAA : बिहार के आरा में रिटायर्ड सूबेदार के बेटे ने मां के सामने खुद को गोली मार ली। मृतक की पहचान रिटायर्ड सूबेदार हरिवंश सिंह के 40 साल के पुत्र बिमल किशोर सिंह रूप में हुई है। मां कलावती देवी के अनुसार, उस पर 20 लाख का कर्ज था। मामला नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी चौक मोहल्ले का है।

तंग कर रहे थे कर्जदार

मां ने बताया कि गुरुवार रात उसने मुझे कमरे में बुलाया और कहा, ‘मां, कर्जदारों ने मुझे फोन किया था। उन्होंने कहा कि अगर कर्ज नहीं दिए तो मैं घर पर आऊंगा और अच्छा नहीं होगा।’ यह कहते हुए उसने कट्टा निकालकर खुद के सिर में गोली मार ली। कुछ देर के लिए मैं सन्न रह गई। फौरन मैंने डॉक्टर और बेटी को फोन कर जानकारी दी। स्थानीय लोग उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, युवक ने खुद को गोली मार ली है। गोली की आवाज सुनकर परिजनों द्वारा इसकी सूचना दी गई। घटना के बाद मृतक के परिजन सदमे में हैं। वो नॉर्मल हो जाएंगे तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

4 साल पहले छोड़कर चली गई थी पत्नी 

बताया जाता है कि मृतक की शादी 2007 में हुई थी। काम-काज ढंग से नहीं करने के कारण मृतक की पत्नी निशा सिंह अपने 8 वर्षीय पुत्र चिकी को लेकर 4 वर्ष पहले अपने मायके धमार चली गई थी। इसके बाद से ही वह डिप्रेशन में भी रहता था। सुसाइड वाले रूम में कई तरह के दवाइयां पड़ी थी। इनमें डिप्रेशन की दवाइयां भी थी। वह अपने मां के साथ ही पकड़ी चौक पर रहता था।

Read More : हे भगवान, जवान लड़की के साथ मालिक ने क्या कर डाला… देखें

Read More : कौन है पल्‍लवी पटेल, जिसने डिप्‍टी सीएम मौर्य को हराया, ये दिग्‍गज भी हारे, देखें…

Read More : BREAKING : CBSE 10th, 12th Term 2 Datesheet जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Read More : बच्‍ची से रेप के बाद उबला बोकारो, सड़क पर बवाल… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गर्वनर संग CM की हाई लेवल मीटिंग, शिक्षकों का होगा ट्रांसफर…

Patna : बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े...

केतन ह’त्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, SIT बनी…

Kohramlive : महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...