spot_img
spot_img

400 करोड़ की लागत से बने देवघर एयरपोर्ट की यह है खासियत, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Deoghar : द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा भोलेनाथ की नगरी देवघर पूरी तरह से सज-धज कर तैयार हैं। बस हर किसी को इंतज़ार है बाबा नगरी से उड़ान भरते हवाई जहाज को देखने का। PM नरेंद्र मोदी कल यानि मंगलवार को देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। PM नरेंद्र मोदी ने 25 मई 2018 को झारखंड में हवाई अड्डे के विकास की आधारशिला रखी थी। एयरपोर्ट ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 400 करोड़ रुपये की लागत से एयरपोर्ट का निर्माण किया है। 654 एकड़ में फैले इस हवाई अड्डे के पास 2500 मीटर लंबा रनवे है, जो एयरबस ए320 और बोइंग 737 दोनों प्रकार के विमानों को संभालने में सक्षम है।

रनवे की लंबाई 2,500 मीटर  और चौड़ाई 45 मीटर है। 4 हजार वर्ग मीटर में टर्मिनल भवन का निर्माण किया गया है। हर घंटे 200 यात्रियों को संभाल सकता है। एक एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर, दो एयरबस A320s के लिए एक एप्रन, टैक्सीवे और एक आइसोलेशन है। टर्मिनल बिल्डिंग में छह चेक-इन काउंटर और दो आगमन बेल्ट हैं, जिसमें 200 यात्रियों की पीक आवर हैंडलिंग क्षमता है। टर्मिनल भवन का डिज़ाइन देवघर मंदिर की संरचना से प्रेरित है, इसमें आदिवासी कला, हस्तशिल्प और स्थानीयता के बोध को दर्शाते फ़ोटो लगे हुए है।

पहले देवघर आने के लिए सड़क और रेल मार्ग ही साधन थे। अब हवाई जहाज की भी सुविधा शुरू हो जाएगी। PM मोदी देवघर में पूजा अर्चना भी करेंगे। वहीं देवघर से झारखंड की कई योजनाओ का शुभारंभ भी करेंगे। झारखंड के गवर्नर रमेश बैस और सीएम हेमंत सोरेन सहित शासन प्रशासन के तमाम आला अधिकारी देवघर पहुंच चुके है। देवघर के डीसी और एसपी को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए है।

इसे भी पढ़ें : रांची के शिवालिक होटल में ठहरे बाप-बेटे की हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ संदेही….देखें

इसे भी पढ़ें :उग्रवादियों का तांडव : मिक्सर मशीन से डीजल निकाल उसे ही फूंक डाला… देखें

इसे भी पढ़ें :RBI ने इस सरकारी बैंक पर ठोका जुर्माना, जानिए कारण

इसे भी पढ़ें :यहां सिर्फ 26 रुपये में कीजिये हवाई यात्रा, बस 13 जुलाई तक है ऑफर

इसे भी पढ़ें :लावारिस लाशों को सद्गति दिलाने में जुटा है मुक्ति, एक साथ किया 27 शवों का दाह संस्कार

इसे भी पढ़ें :बीच रास्ते में बंद हुआ रोपवे, जिंदगी-मौत के बीच झूलते रहे विधायक सहित 50 यात्री

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...