spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जिस थाना में केस दर्ज, वहीं के कांस्टेबल संग रंगरलियां मानते धराई लेक्चरर की पत्नी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : एक लेक्चरर ने अपनी बीवी पर अवैध संबंध का इल्जाम लगाया है। उसने अपनी बीवी को एक पुलिस कांस्टेबल के साथ रंगेहाथ पकड़ा। दोनों एक कैफे में थे। बीवी को गैर मर्द के साथ देखने के बाद लेक्चरर पति शिकायत लेकर पहुंच गया जिला के एसपी दीपक भार्गव के पास। इल्जाम लगाया कि उसकी पत्नी का तीन सिपाहियों के साथ अवैध संबंध है। यह तीनों सिपाही उसी थाना में तैनात हैं, जिस थाना में पत्नी ने पति के खिलाफ केस किया हुआ है। एसपी ने शिकायत पर फौरी कार्रवाई करते हुए आरोपी कांस्टेबल को लाइनहाजिर कर दिया है। यह मामला राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालोतर से उछल कर सामने आई है।

साल 2015 में हुई थी लेक्चरर की शादी

पुलिस को दिये अपने बयान में लेक्चरर ने बताया कि उसकी शादी साल 2015 में बालोतरा की रहने वाली लड़की से हुई थी। इसके बाद घरेलू झगड़ा-झंझट के कारण बीवी साल 2019 में मायके चली गई और वहीं रहने लगी। उसने बालोतरा थाना में लेक्चरर पति के खिलाफ घरेलू हिंसा और भरण पोषण का मामला दर्ज करवा दिया। लेक्चरर ने एसपी को बताया कि तीनों कांस्टेबल बालोतरा थाने के हैं, जहां पत्नी ने केस दर्ज करवा रखा है।

फोन में मिली आपत्तिजनक चैट हिस्ट्री

लेक्चरर का कहना है कि बीवी मायके में रहती है, पर वह हर महीने उसे भरण पोषण भेजता है। पत्नी को एक कैफे में कांस्टेबल के साथ देखने के बाद पत्नी का फोन चेक किया। जो कुछ देखा उसके होश उड़ गये। फोन में पुलिस कांस्टेबल के साथ बातचीत की आपत्तिजनक चैट मिली। लेक्चरर का कहना है कि बीती रात जब वह एसपी से मुलाकात के लिए बाड़मेर आ रहा था तो उसका रास्ता रोकने का प्रयास किया। तब उसने एक प्राइवेट एंबुलेंस किराए पर लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा।

इधर, मामले में बाड़मेर के एसपी दीपक भार्गव ने कहा कि लेक्चरर की शिकायत पर कांस्टेबल को लाइनहाजिर किया गया है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़ें : मां कान में फूंकी और बाप-बेटा निकल गया खतरनाक राह पर, देखें क्या कर डाला

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रेडिशन ब्लू होटल में जुटे NDA के 24 विधायक, इनके समर्थन में दिखी पूरी फौज…

Ranchi : राजधानी रांची का रेडिशन ब्लू होटल अचानक...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...

झारखंड को मिलेंगी नई ट्रेनें… जानें

Ranchi : झारखंड के लाखों रेल यात्रियों के लिये...

चतरा से बिहार भेजी जा रही थी शराब, कार से मिली 408 बोतल…

Chatra : झारखंड से बिहार तक फैले अवैध शराब...