spot_img
spot_img
spot_img

कोई फंदे पर लटका, तो किसी की लाश फर्श पर… देखें कैसे खत्म हो गया पूरा परिवार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : एक कारुणिक शोर से जुटे लोगों की चीख-चीत्कार से पूरा मोहल्ला दहल उठा। रोता-बिलखता हर पड़ोसी बस यहीं पुकार रहा था कि उठो जागो देखो हर कोई तुझे जगाने आया है। 6 साल की मासूम नीतू का चेहरा देख हर किसी का कलेजा फट गया। उसे गोद में उठायी एक पड़ोस में रहने वाली ताई चीखकर सबको यही बता रही थी कि आज तो इसका हैप्पी बर्थडे था। घर के सारे लोग बर्थडे मनाने की तैयारी में जूटे थे। नीतू बिटिया की खुशी देखने लायक थी। आखिर ऐसा क्या हो गया कि सुखविंदर ऐसा करने पर मजबूर हो गया। हर कोई 32 साल के सुखविंदर को एक नेक दिल इंसान बता रहा था।

वहीं 65 साल के उसके पिता संगत सिंह रसूखदार और एक संभ्रांत परिवार के मुखिया थे। उनके मोहल्ला के लोग उनकी ईमानदारी की कसमें खाते थे। नीतू की 8 साल की बड़ी बहन की डेड बॉडी देख वैसे लोगों की आंखों में आंसू झलक आए जो उन्हें अपनी गोद में खिलाया करते थे। 28 साल की सुखविंदर की पत्नी प्रमिला कौर, 62 साल की मां महिंद्र कौर और उसके पिता बिल्कुल बेजान पड़े थे। सबके सब सदा के लिए खामोश हो गए। कुछ ही देर में कानों कान यह खबर फैल गई कि सुखविंदर अपने बॉस के टॉर्चर से परेशान होकर यह भयानक काम कर गया। एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें सुखविंदर ने अपनी पूरी दुनिया उजड़ जाने का कारण अपनी कंपनी के मालिक को ठहराया।

मौके पर ही मौजूद एक पड़ोसी दिलबाग ने लोगों को बताया कि आज सुबह 6 बजे वह खुरपा मांगने सुखविंदर के घर गया था। तब सुखविंदर ने उसे खिड़की से खुरपा दे दिया। जब उसने पूछा चाचा-चाची कैसे हैं तब उसने कहा- वह दोनों अपनी नतनी को छोड़ने एयरपोर्ट गये हैं। वह खिड़की से खुरपा लेकर वहां से निकल गया। एक घंटे बाद यानि सुबह 7 बजे यह शोर मचा कि सुखविंदर के घर भयानक कांड हो गया। सुखविंदर फांसी के फंदे में झूल रहा था। वहीं परिवार के बाकी लोग बेजान पड़े थे। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है की सुखविंदर सबको जहर देकर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। पुलिस मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है। सबको रुला देने वाला यह दर्दनाक कांड हरियाणा के अंबाला के बलाना गांव से सामने आया है।

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : रसूखदार प्रेम प्रकाश को ED ने दबोचा… देखें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में सरकारी नौकरी करना है, तो आज से 23 सितंबर तक है मौका… देखें

इसे भी पढ़ें : स्कूल के बाहर अचानक चीखने चिल्लाने लगे स्टूडेंट्स… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : … और जिंदा जल गये एक ही परिवार के पांच लोग, देखें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...