spot_img

इंडियन आर्मी में होगी सिपाहियों की बहाली, जानें कब तक करना है आवेदन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : इंडियन आर्मी मिजोरम के सभी जिलों के युवकों के लिए 1 मई से 8 मई के बीच भर्ती रैली का आयोजन करेगी। सिपाही जीडी, सिपाही टेक्निकल, सिपाही ट्रेड्समैन के पदों पर बहाली होगी। रैली आइजोल में मुलपई के राजीव गांधी स्टेडियम में होगा। इच्छुक कैंडिडेट 17 अप्रैल तक joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : इनोवा के अंदर ही बना रखी थी तिजोरी, सोना-चांदी और कैश ढूंढ़ते रह गये अपराधी

18 अप्रैल से ई-मेल किए जाएंगे एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड 18 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच उम्मीदवारों को ईमेल किए जाएंगे। एडमिट कार्ड पर रैली का स्थान, डेट और टाइम दिया जाएगा।

सभी पदों के लिए मिनिमम एज 17 ½ साल

सभी पदों के लिए मिनिमम एज 17 ½  साल और मैक्सिमम 21 से 23 साल के बीच होना चाहिए। सिपाही जीडी के लिए कम से कम 45 फीसदी मार्क्स के साथ 10वीं पास एवं हर विषय में 33 फीसदी अंक रहने चाहिए। सिपाही ट्रेडमैन के लिए भी दसवीं पास होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : लोहरदगा में घर में ब्‍लास्‍ट, बच्‍ची समेत दो गंभीर

सिपाही टेक्निकल के लिए 12 वीं पास होना जरूरी

सिपाही टेक्निकल के लिए कम से कम 50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, इंग्लिश विषय के साथ होना चाहिए। हर विषय में 40 फीसदी मार्क्स होना जरूरी है।

लिखित परीक्षा में होगी निगेटिव मार्किंग

उम्‍मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के शिक्षा तंत्र में नई ताकत, 1,042 सहायक शिक्षक नियुक्त…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों...

बैंक ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, SBI ने निकाली बंपर भर्ती…

Kohramlive : अगर आपका सपना देश के सबसे बड़े सरकारी...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...