Bihar : बिहार के भोजपुर के बभनौली गांव की सुबह आज कुछ ज्यादा ही शांत थी। हल्की ठंड, खेतों की नमी और घरों के आंगन में रोजमर्रा की आवाजे। गणेश तिवारी बाहर मशीन पर मवेशियों का चारा काट रहे थे। पास ही पत्नी खड़ी थी। किसी को अंदेशा नहीं था कि यह सुबह आखिरी साबित होगी। अचानक सामने आया वही शख्स, जो खून के रिश्ते में चचेरा भाई था, ITBP का जवान, छुट्टी पर गांव लौटा हुआ। वर्दी कहीं नहीं थी, लेकिन हाथ में हथियार था और मन में पुरानी रंजिश। गांव वालों के मुताबिक, वह पहले भी डराने के लिए फायरिंग करता रहा था। इस बार बात धमकी तक नहीं रुकी। बिना ज्यादा कहे, बिना कुछ सुने, उसने बंदूक उठाई और गोली चला दी। निशाना माथे पर था। गणेश तिवारी वहीं गिर पड़े। 52 साल की मेहनत, किसान की जिंदगी और एक परिवार की दुनिया एक झटके में उजड़ गई। चीख-पुकार मच गई। बेटा गोलू बदहवास था,“चाचा ने पापा को मार दिया।” शब्द सीधे थे, लेकिन दर्द बेहिसाब। देखते ही देखते पूरा गांव सन्नाटे में डूब गया। खबर पाकर पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं जवान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
छुट्टी में घर लौटे जवान ने मा’र दी गो’ली, तहलका…
Date:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…
Kohramlive : रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...
दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…
Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...
रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…
Ranchi : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...
इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें
Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...
ओरमांझी में हर बच्चे तक पहुंचेगी जिंदगी की दो बूंद… देखें वीडियो
Ranchi : एक समय था जब पोलियो का नाम...













