Delhi : एक शख्स, कई चेहरे और हर चेहरे के पीछे फरेब का खतरनाक खेल छिपा था। Social Media में डेटिंग और मैट्रिमोनियल ऐप्स के जरिये झांसा देकर करीब 449 लड़कियों को अपना शिकार बनाया। उनसे करीब। 2 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने इस बड़का ठग को अरेस्ट कर लिया है।
Social Media को बनाया साथी
उसका नाम आनंद कुमार है। लगभग 35 साल का यह शातिर ठग पश्चिम बंगाल के 24 परगना का रहने वाला है। हर बार वह एक नया नाम और एक नई पहचान लेकर सामने आता था। कभी “वैभव अरोड़ा” तो कभी कोई और, लेकिन हर बार कहानी एक ही पहले दोस्ती, फिर प्यार और आखिर में ठगी।
इसे भी पढ़े :बोर्ड अभ्यर्थियों के लिए CBSE ने दिया अहम अपडेट… जानें क्या
इसे भी पढ़े :NH पर आग का तांडव, जिंदा ज’ल गये दो…
शादी का सपना और लूट का खेल
साईबर क्रिमिनल पहले महिलाओं से करीबी बढ़ाता फिर शादी का भरोसा दिलाता और फिर अचानक कभी मेडिकल इमरजेंसी, कभी बिजनेस में नुकसान तो कभी निजी परेशानी का बहाना के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लेता। एक पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने 7 लाख रुपये लिये और फिर खुद को मृत बताकर गायब हो गया। दिल्ली की सब इंस्पेक्टर प्रियंका की टीम ने तकनीकी जांच और सर्विलांस के जरिये आरोपी को पश्चिम बंगाल में ट्रेस किया।
इसे भी पढ़े :Gold-Silver : सोना-चांदी हुआ बेकाबू, ताजा भाव… जानें
इसे भी पढ़े :Bhojpuri Star : भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल… देखें
इसे भी पढ़े :Bokaro : नाबालिग समेत 3 लापता, मिली रांची में, कैसे खुला राज… देखें वीडियो
इसके बाद पुलिस ने छापामारी कर उसे अरेस्ट कर लिया। उसके पास से 4 स्मार्टफोन, 8 सिम कार्ड, 3 डेबिट कार्ड एवं सोने के गहने मिले। यह शख्स साइबर दुनिया का शातिर खिलाड़ी था। पुलिस ने आम और खास लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करते वक्त सावधान रहें, जल्दी भरोसा करना आपको भारी पड़ सकता है।








