spot_img
spot_img
spot_img

Lohardaga में मिला विस्‍फोटक बनाने का इतना सामान कि दहल जाता…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

LOHARDAGA : लोहरदगा में माओवादियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई में जुटी पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। सोमवार को सर्च ऑपरेशन में जुटी टीम को जंगल में छुपाकर रखे भारी मात्रा में विस्‍फोटक सामग्री मिली। तीन स्‍टील के कंटेनर में रखे 75 किलो और दो बोरा में रखे कुल एक क्विंटल अमोनियम पाउडर मिला। यह विस्‍फोटक सामग्री लोहरदगा के पुतरार जंगल में मिली।

बताया जा रहा है कि नक्‍सलियों की खोज में जुटे जवानों को जंगल में कुछ संदेहास्‍पद दिखा। जवानों ने तुरंत वरीय पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। बताया- सर जंगल में कुछ उपकरण दिख रहा है। तुरंत विस्‍फोटक एक्‍सपर्ट टीम को भेजा गया। जांच में प्‍लास्टिक से ढककर 3 स्‍टील कंटेनर में और दो बोरा में रखे 175 किलो पाउडर मिला। जांच में पता चला कि यह अमोनियम पाउडर है। जिले की पुलिस कप्‍तान प्रियंका मीना ने इस सफलता के लिए जवानों का हौसला अफजाई की। साथ ही अभियान को और तेज करने का निर्देश दिया।

गुजरे 20 दिनों के ऑपरेशन में एक खूंखार माओवादी को पुलिस ने मार गिराया। वहीं 11 दुर्दांत माओवादी पकडे गये, जिसमें 10 लाख का इनामी बलराम उरांव भी शामिल है। 10 के इनामी बलराम ने यह कबूल किया है कि लोहरदगा के धरधरिया जलप्रपात में 11 पुलिसकर्मियों और लातेहार के चंदवा में चार पुलिसकर्मी को मारने में वह शामिल था। घटनाक्रम की जानकारी उसने पुलिस को दे दी है। गिरफ्तार माओवादियों की निशानदेही पर हथियारों का जखीरा मिला। जिसमें कई उम्‍दा कि‍स्‍म के अत्‍याधुनिक हथियार भी शामिल थे। वहीं भारी मात्रा में बम, गोली, बारूद भी बरामद किये गये।

Lohardaga
Lohardaga

इसे भी पढ़ें : सीएम नीतीश का बड़ा फैसला, शराब पीने पर अब नहीं होगी जेल, मगर करना होगा ये काम…

इसे भी पढ़ें : BREAKING : कल से 2 रुपये प्रति लीटर महंगा बिकेगा अमूल दूध

इसे भी पढ़ें : IRCTC दे रहा है शानदार ऑफर, महज 1 हजार रुपये रोज में करें तीर्थस्थलों की यात्रा!

इसे भी पढ़ें : चूड़ियां-मांग टीके में छाया इस एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल लुक, जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

इसे भी पढ़ें : जीत के साथ भारत ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, जानें…

इसे भी पढ़ें : क्या है लक रेजीडेंसी के इस कमरे का राज…

इसे भी पढ़ें : जीत के साथ भारत ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, जानें…

इसे भी पढ़ें : लौटने वाले दिन ही दहला यूक्रेन और फंस गया पलामू का आयुष राज, देखें EXCLUSIVE Video

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Lohardaga में स्कूल के लैब के ताले टूटे, लाखों की चोरी…

लोहरदगा(Lohardaga) के सेन्हा थाना क्षेत्र में स्थित राजकीय कृत नंदलाल प्लस टू उच्च विद्यालय में अज्ञात चोरों ने प्रयोगशाला कक्ष को

विनर को CM हेमंत ने दी ट्रॉफी, ये दिग्गज खिलाड़ी रहे मौजूद… जानें

Lohardaga : CM हेमंत सोरेन ने लोहरदगा के बीएस...

अवैध हथियारों के साथ ये दो अरेस्ट…

Lohardaga : लोहरदगा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार...

गांजा के साथ धरा गये, उगले ये राज…

Lohardaga : लोहरदगा पुलिस कप्तान को मिले एक क्लू...

चुनाव आयोग का एक्शन, दिये सख्त कार्रवाई के आदेश…

Kohramlive : पाकुड़ के बाद लोहरदगा में भी फर्जी...