spot_img
spot_img
spot_img

चुनाव आयोग का एक्शन, दिये सख्त कार्रवाई के आदेश…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पाकुड़ के बाद लोहरदगा में भी फर्जी आधार कार्ड का उपयोग कर वोटर कार्ड बनाये जाने के मामले पर चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी विधानसभा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि ऐसे संदिग्ध दस्तावेज पाये जाने पर संबंधित व्यक्तियों, प्रज्ञा केंद्रों और साइबर कैफे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। जांच में पाया गया कि कुछ लोग मंईया योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए आधार कार्ड में उम्र में छेड़छाड़ कर वोटर आईडी बनवा रहे हैं। लोहरदगा में एक मामले में फर्जी आधार कार्ड का उपयोग किया गया था, जिसे आयोग ने फर्जी करार दिया है। पाकुड़ में भी इसी तरह के फर्जीवाड़े के मामले सामने आने पर प्रशासन ने आठ टीमों का गठन कर गिरोह पर शिकंजा कसा है। लोहरदगा में भी थानेदार, BDO और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर ऐसे गिरोहों की पहचान कर कार्रवाई तेज की जायेगी। चुनाव आयोग की यह कार्रवाई चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाये रखने और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए अहम कदम है।

इसे भी पढ़े:कब है दीपावली? 20 या 21… एक क्लिक में जानें सभी जरूरी डेट…

इसे भी पढ़े:बिहार में भाजपा के सहयोगी दल ने दिखाये बगावती तेवर, उतार दिये उम्मीदवार

इसे भी पढ़े:राजधानी रांची में गाड़ी चलाने वाले सावधान! जानें क्यों…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...