spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

विनर को CM हेमंत ने दी ट्रॉफी, ये दिग्गज खिलाड़ी रहे मौजूद… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Lohardaga : CM हेमंत सोरेन ने लोहरदगा के बीएस कॉलेज मैदान में आयोजित बलदेव साहू मेमोरियल T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 के समापन समारोह में शिरकत की। फाइनल मुकाबले में लोहरदगा लायंस ने पलामू जगलर्स को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुख्यमंत्री ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।

“खेल में आगे बढ़ रहा है झारखंड”

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड खेल के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है और यहां के खिलाड़ी देश-दुनिया में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी की उपलब्धियों का उल्लेख किया, वहीं हॉकी में राज्य के खिलाड़ियों के योगदान को भी सराहा। सरकार तीरंदाजी, फुटबॉल, लॉन बॉल समेत अन्य खेलों को बढ़ावा देने के लिए बेहतर खेल नीति पर काम कर रही है, ताकि झारखंड को सिर्फ खनिज संपदा ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की पहचान से भी जाना जाये।

ये दिग्गज खिलाड़ी रहे मौजूद रहे…

समारोह में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों से राज्य में खेल संभावनाओं पर चर्चा की। इस अवसर पर कई मंत्री, विधायक और पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...