झारखंड विधानसभा में अब तक 22 विधायक हो चुके हैं सम्मानित…

Date:

spot_img

Ranchi : झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर आज आयोजित समारोह में मझगांव से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के विधायक निरल पूर्ति को प्रतिष्ठित बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान से नवाजा गया। राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य सरकार के कई मंत्री, वर्तमान विधायक और खेल जगत की जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। झारखंड की राजनीति से जुड़े कई लोगों के हालिया निधन और शोक की स्थिति को देखते हुये इस बार स्थापना दिवस समारोह सादगीपूर्ण तरीके से आयोजित किया गया। इसी कारण सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी स्थगित रखा गया। हालांकि, मुख्य समारोह में जनप्रतिनिधियों और अतिथियों की उपस्थिति के बीच उत्कृष्ट विधायक को सम्मानित कर विधानसभा में उनके योगदान को सराहा गया।

अनुभवी समिति करती है उत्कृष्ट विधायक का चयन

बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान के लिये एक निर्धारित चयन प्रक्रिया अपनाई जाती है। इसके तहत विधानसभा की ओर से समिति गठित की जाती है। इसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, वरिष्ठ एवं अनुभवी विधायक, नेता प्रतिपक्ष, वरिष्ठ पत्रकार और विधानसभा सचिवालय के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। समिति संबंधित विधायकों के कार्यों और विधानसभा में उनके योगदान का आकलन करने के बाद आपसी विचार-विमर्श से सम्मान के लिये नाम तय करती है। इस सम्मान का उद्देश्य सदन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जनप्रतिनिधियों को प्रोत्साहित करना और उनके कार्यों को पहचान देना है।

2001 से अब तक इन विधायकों को मिला सम्मान

झारखंड विधानसभा में उत्कृष्ट विधायक सम्मान की परंपरा वर्ष 2001 से चली आ रही है। उपलब्ध सूची के अनुसार, अब तक 22 विधायकों को यह सम्मान दिया जा चुका है।

वर्षसम्मानित विधायकविधानसभा क्षेत्रपार्टी
2001विश्वेश्वर खांनालाभाकपा
2002हेमलाल मुर्मूबरहेटझामुमो
2003राजेंद्र प्रसाद सिंहबेरमोकांग्रेस
2004लोकनाथ महतोबड़कागांवभाजपा
2005अन्नपूर्णा देवीकोडरमाराजद
2006राधाकृष्ण किशोरछतरपुरजदयू
2007पशुपतिनाथ सिंहधनबादभाजपा
2008इंदर सिंह नामधारीडालटनगंजजदयू
2010जनार्दन पासवानचतराराजद
2011माधव लाल सिंहगोमियाकांग्रेस
2012रघुवर दासजमशेदपुर पूर्वभाजपा
2013लोबिन हेम्ब्रमबोरियोझामुमो
2015प्रदीप यादवपोड़ैयाहाटझाविमो
2016स्टीफन मरांडीमहेशपुरझामुमो
2017विमला प्रधानसिमडेगाभाजपा
2018मेनका सरदारपोटकाभाजपा
2020नलिन सोरेनशिकारीपाड़ाझामुमो
2021रामचंद्र चंद्रवंशीविश्रामपुरभाजपा
2022विनोद कुमार सिंहबगोदरभाकपा (माले)
2023रामचंद्र सिंहमनिकाकांग्रेस
2025राज सिन्हाधनबादभाजपा
2026निरल पूर्तिमझगांवझामुमो

कौन हैं निरल पूर्ति?

निरल पूर्ति झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और पश्चिमी सिंहभूम जिले की मझगांव (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने वर्ष 2005, 2014, 2019 और 2024 के विधानसभा चुनावों में मझगांव सीट से जीत दर्ज की है। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को चुनाव में शिकस्त देने के कारण भी उनकी चर्चा रही है। निरल पूर्ति ने 1990 के दशक में अलग झारखंड आंदोलन और आदिवासी अधिकारों से जुड़े मुद्दों के साथ अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। अब विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान मिलने से उनके राजनीतिक सफर में एक और उपलब्धि जुड़ गई है।

इसे भी पढ़ें :

सेना के WhatsApp ग्रुप में ISI की सेंध, घुस रहे पाकिस्तानी जासूस…

Kohramlive : सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF), सीमा...

अयोध्या से नेपाल तक सीधी ट्रेन इस रोज से शुरू, PM मोदी करेंगे उद्घाटन…

Kohramlive : रामायण की आस्था से जुड़े भारत और...

झारखंड स्थापना दिवस पर रांची में बच्चों ने मोहा दर्शकों का मन…

Ranchi :  झारखंड स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के...

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, मकानों में आ’गजनी…

Kohramlive : बांग्लादेश के नरैल जिले में शुक्रवार को...

बेटे की शादी में बाप का क’त्ल, दामाद पर शक…

UP : घर में शहनाइयां बज रही थीं। बेटे की...

Advertisement

spot_img
spot_img

Related articles:

सेना के WhatsApp ग्रुप में ISI की सेंध, घुस रहे पाकिस्तानी जासूस…

Kohramlive : सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF), सीमा...

अयोध्या से नेपाल तक सीधी ट्रेन इस रोज से शुरू, PM मोदी करेंगे उद्घाटन…

Kohramlive : रामायण की आस्था से जुड़े भारत और...

झारखंड स्थापना दिवस पर रांची में बच्चों ने मोहा दर्शकों का मन…

Ranchi :  झारखंड स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के...

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, मकानों में आ’गजनी…

Kohramlive : बांग्लादेश के नरैल जिले में शुक्रवार को...

बेटे की शादी में बाप का क’त्ल, दामाद पर शक…

UP : घर में शहनाइयां बज रही थीं। बेटे की...