झारखंड स्थापना दिवस पर रांची में बच्चों ने मोहा दर्शकों का मन…

Date:

spot_img

Ranchi :  झारखंड स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के अवसर पर राजधानी रांची में आयोजित स्थापना दिवस पखवाड़ा ग्रामीण विकास, महिला सशक्तीकरण और सांस्कृतिक विरासत के रंगों से सराबोर नजर आया। रांची में 305 ग्राम पंचायतों में चिकित्सा जांच शिविर लगाकर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया, वहीं किसानों को स्वरोजगार से जोड़ने, महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और पशुधन की सुरक्षा के लिये कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस दौरान नशामुक्ति, पोषण, स्वच्छता और जेंडर समानता को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाये गये। पंचायती राज विभाग, उद्यान विभाग और झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के संयुक्त प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और आजीविका को बढ़ावा देने की पहल की जा रही है।

305 पंचायतों में चिकित्सा शिविर

पंचायती राज विभाग के दिशा-निर्देश पर जिले की 305 ग्राम पंचायतों में चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किये गये। इनमें ग्रामीणों के रक्तचाप, मधुमेह और हीमोग्लोबिन की जांच की गई। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक परामर्श भी दिया गया। शिविरों के साथ स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छ जीवनशैली को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इनमें मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि, पारंपरिक प्रधान, पंचायत सचिव, पेसा मोबिलाइजर, पंचायत सहायक, एएनएम, सहिया, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। वहीं, जिले की सभी 18 पंचायत समितियों में पहान, मुंडा, परगनैत, मांझी, महतो सहित पारंपरिक पदधारकों, पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक अगुवाओं को सम्मानित किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर सम्मान दिया।

इटकी में मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण

किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जिला उद्यान कार्यालय की ओर से इटकी प्रखंड में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद प्रत्येक लाभार्थी किसान को 20 मधुमक्खी पालन बॉक्स, मधुमक्खियों सहित हाइव, शहद निकालने की मशीन और अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध कराये जायेंगे। इस पहल का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक तरीके से मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के नये अवसर उपलब्ध कराना है।

नगड़ी में महिलाओं को शेयर प्रमाणपत्र

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत JSLPS की ओर से ग्रामीण आजीविका और महिला सशक्तीकरण से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की गईं। नगड़ी प्रखंड में नारो क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) ने स्वयं सहायता समूहों (SHG) की शेयरधारक दीदियों के बीच शेयर प्रमाणपत्र वितरित किये। इससे सामुदायिक संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी और स्वामित्व की भावना को मजबूती मिलेगी। पशुधन की सुरक्षा के लिये जिले के विभिन्न प्रखंडों में बकरियों के डीवर्मिंग और टीकाकरण का अभियान भी चलाया गया। इसके तहत कुल 1,216 बकरियों का टीकाकरण किया गया। इससे पशुओं को संक्रामक बीमारियों से बचाने और पशुपालन आधारित ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

1,425 लाभार्थियों का e-KYC

ग्रामीण क्षेत्रों में जेंडर समानता, स्वास्थ्य जागरूकता और नशामुक्ति को लेकर CLF, ग्राम संगठन (VO) और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से रैलियां, पोषण पखवाड़ा और नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए। महिलाओं और सामुदायिक सदस्यों ने जागरूकता का संदेश देते हुये शपथ भी ली। विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं के लिये गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस दौरान उन्हें संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता, गर्भावस्था में उचित देखभाल और घरों में पोषण वाटिका विकसित करने की जानकारी दी गई। वित्तीय व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 95 SHG कट-ऑफ और 42 ग्राम संगठन ट्रांजैक्शन शिविर लगाये गये। वहीं, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के सत्यापन के लिये चलाये गये आधार आधारित e-KYC अभियान में 1,425 लाभार्थियों का सत्यापन पूरा किया गया। इन गतिविधियों के जरिए ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने, सामुदायिक संस्थाओं की क्षमता बढ़ाने और परिवारों के लिए स्थायी आजीविका के अवसर तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।

ऑड्रे हाउस में सांस्कृतिक पखवाड़े का समापन

झारखंड की मिट्टी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और क्षेत्रीय संस्कृति की झलक रविवार को ऑड्रे हाउस में देखने को मिली। राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक पखवाड़ा 2026 के तहत चल रहे दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का 22 नवंबर को रंगारंग समापन हुआ। झारखंड सरकार के पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव के अंतिम दिन नागपुरी गीत प्रतियोगिता हुई। इसमें रांची जिले के विभिन्न क्षेत्रों और स्कूलों से आये बच्चों ने नागपुरी सहित क्षेत्रीय भाषाओं में गीत और वाद्य संगीत की प्रस्तुतियां दीं। नन्हे कलाकारों ने अपनी प्रतिभा के जरिये झारखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति की खूबसूरत तस्वीर पेश की। प्रतियोगिता में प्रसिद्ध नागपुरी पुरोधा शिव शंकर महली, मनपूरन नायक और देवदास विश्वकर्मा निर्णायक मंडल में शामिल रहे। जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह ने अतिथियों, अभिभावकों और बच्चों का स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन डॉ. कमल बोस ने किया। समापन समारोह में जूरी सदस्य डॉ. कमल बोस और आशुतोष द्विवेदी ने निर्णायक मंडल के सदस्यों और अतिथियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रांची जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इसे भी पढ़ें :

अयोध्या से नेपाल तक सीधी ट्रेन इस रोज से शुरू, PM मोदी करेंगे उद्घाटन…

Kohramlive : रामायण की आस्था से जुड़े भारत और...

झारखंड विधानसभा में अब तक 22 विधायक हो चुके हैं सम्मानित…

Ranchi : झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर...

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, मकानों में आ’गजनी…

Kohramlive : बांग्लादेश के नरैल जिले में शुक्रवार को...

बेटे की शादी में बाप का क’त्ल, दामाद पर शक…

UP : घर में शहनाइयां बज रही थीं। बेटे की...

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल खत्म…

Ranchi : झारखंड में पिछले पांच दिनों से जारी...

Advertisement

spot_img
spot_img

Related articles:

अयोध्या से नेपाल तक सीधी ट्रेन इस रोज से शुरू, PM मोदी करेंगे उद्घाटन…

Kohramlive : रामायण की आस्था से जुड़े भारत और...

झारखंड विधानसभा में अब तक 22 विधायक हो चुके हैं सम्मानित…

Ranchi : झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर...

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, मकानों में आ’गजनी…

Kohramlive : बांग्लादेश के नरैल जिले में शुक्रवार को...

बेटे की शादी में बाप का क’त्ल, दामाद पर शक…

UP : घर में शहनाइयां बज रही थीं। बेटे की...

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल खत्म…

Ranchi : झारखंड में पिछले पांच दिनों से जारी...