अयोध्या से नेपाल तक सीधी ट्रेन इस रोज से शुरू, PM मोदी करेंगे उद्घाटन…

Date:

spot_img

Kohramlive : रामायण की आस्था से जुड़े भारत और नेपाल के दो ऐतिहासिक धार्मिक स्थल अब सीधे रेल संपर्क से जुड़ने जा रहे हैं। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 23 नवंबर को इस रेल सेवा का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। करीब 604 किलोमीटर लंबे इस सफर से दोनों देशों के श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्रा में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। नई ट्रेन का नाम जनकपुर धाम-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस रखा गया है। इसका संचालन ट्रेन संख्या 15595 और 15596 के तहत होगा। 23 नवंबर को अयोध्या से उद्घाटन यात्रा प्रस्तावित है, जबकि नियमित सेवा 28 नवंबर से शुरू होगी। ट्रेन उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

10 स्टेशनों पर ठहराव

नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के रूट में भारत के 10 प्रमुख स्टेशनों पर व्यावसायिक ठहराव निर्धारित किये गये हैं। इनमें जयनगर, मधुबनी, शीशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर और अयोध्या धाम शामिल हैं। जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट ट्रेन के दोनों टर्मिनल स्टेशन होंगे। जयनगर इस मार्ग का अंतिम भारतीय स्टेशन होगा। यहां से ट्रेन नेपाल में प्रवेश कर जनकपुर धाम पहुंचेगी।

17 कोच वाली ट्रेन में होंगे AC और स्लीपर डिब्बे

जनकपुर धाम-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस आधुनिक एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच से संचालित होगी। ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे, जिनमें वातानुकूलित और स्लीपर श्रेणी के डिब्बे शामिल रहेंगे। इस ट्रेन में जनरल श्रेणी का कोच नहीं होगा। आरएसी और वेटिंग टिकट की सुविधा भी नहीं मिलेगी। यात्रियों को सफर के लिये कन्फर्म टिकट लेना होगा। अयोध्या से जनकपुर धाम तक करीब 604 किलोमीटर की दूरी तय करने में ट्रेन को लगभग 19 घंटे लगेंगे। नेपाल में जयनगर से जनकपुर धाम के बीच रेलखंड का विद्युतीकरण नहीं हुआ है। इस वजह से इस हिस्से में ट्रेन डीजल इंजन से चलेगी।

यात्रियों को रखना होगा ये पहचान पत्र

भारत और नेपाल के नागरिकों को एक-दूसरे के देश में यात्रा करने के लिये वीजा की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन सीमा पार करते समय निर्धारित पहचान पत्र साथ रखना जरूरी है।

  • 15 वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक उम्र के भारतीय नागरिक आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • अन्य वयस्क भारतीय यात्रियों को मूल पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्ड रखना होगा।

  • भारत और नेपाल के अलावा दूसरे देशों के नागरिकों के पास दोनों देशों का वैध वीजा और पासपोर्ट होना आवश्यक है।

जयनगर स्टेशन पर सीमा पार करने वाले यात्रियों के पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेजों की जांच होगी। इसके बाद ही उन्हें नेपाल की ओर यात्रा की अनुमति मिलेगी।

कब से होगी टिकटों की बुकिंग?

ट्रेन का नंबर, समय-सारणी और किराया सूची जारी होने के बाद टिकट बुकिंग शुरू होगी। यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और रेलवे आरक्षण काउंटरों से टिकट ले सकेंगे। नेपाल यात्रा के दौरान मुद्रा को लेकर भी यात्रियों को सावधानी बरतनी होगी। वहां नेपाली रुपये के साथ 100 रुपये तक के भारतीय नोट इस्तेमाल किये जा सकते हैं। 100 रुपये से अधिक मूल्य के भारतीय नोटों पर प्रतिबंध है। इसलिये यात्रियों को छोटे मूल्य के भारतीय नोट या नेपाली रुपये साथ रखने की सलाह दी गई है। जो यात्री इस साप्ताहिक ट्रेन के निर्धारित दिन यात्रा नहीं करना चाहते, वे भारतीय रेलवे से जयनगर पहुंच सकते हैं। वहां से जनकपुर धाम के लिये नेपाल रेलवे की दैनिक डीईएमयू सेवा उपलब्ध है।

दोनों दिशाओं में ट्रेन का पूरा शेड्यूल, जानें..

ट्रेन संख्या 15595: जनकपुर धाम से अयोध्या कैंट

हर शनिवार
जनकपुर धामदोपहर 1:10 बजे प्रस्थान
जयनगरदोपहर 2:25 बजे आगमन, 3:25 बजे प्रस्थान
सीतामढ़ीशाम 7:00 बजे आगमन
नरकटियागंजरात 10:50 बजे आगमन, 11:20 बजे प्रस्थान
पनियहवारात 2:00 बजे
गोरखपुररविवार सुबह 3:55 बजे आगमन, 4:05 बजे प्रस्थान
अयोध्या कैंटरविवार सुबह 8:10 बजे आगमन

ट्रेन संख्या 15596: अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम

हर सोमवार
अयोध्या कैंटशाम 5:50 बजे प्रस्थान
गोरखपुररात 10:13 बजे आगमन, 10:23 बजे प्रस्थान
पनियहवारात 12:40 बजे
नरकटियागंजमंगलवार रात 1:50 बजे आगमन, 2:20 बजे प्रस्थान
सीतामढ़ीसुबह 4:42 बजे आगमन
जयनगरसुबह 8:45 बजे आगमन, 10:45 बजे प्रस्थान
जनकपुर धाममंगलवार दोपहर 12:40 बजे आगमन

नोट: नेपाल का मानक समय भारतीय समय से 15 मिनट आगे है। जयनगर और जनकपुर धाम के समय स्थानीय समय के अनुसार दिये गये हैं, जबकि अन्य स्टेशनों के समय भारतीय मानक समय के अनुसार हैं।

इसे भी पढ़ें :

सेना के WhatsApp ग्रुप में ISI की सेंध, घुस रहे पाकिस्तानी जासूस…

Kohramlive : सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF), सीमा...

झारखंड विधानसभा में अब तक 22 विधायक हो चुके हैं सम्मानित…

Ranchi : झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर...

झारखंड स्थापना दिवस पर रांची में बच्चों ने मोहा दर्शकों का मन…

Ranchi :  झारखंड स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के...

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, मकानों में आ’गजनी…

Kohramlive : बांग्लादेश के नरैल जिले में शुक्रवार को...

बेटे की शादी में बाप का क’त्ल, दामाद पर शक…

UP : घर में शहनाइयां बज रही थीं। बेटे की...

Advertisement

spot_img
spot_img

Related articles:

सेना के WhatsApp ग्रुप में ISI की सेंध, घुस रहे पाकिस्तानी जासूस…

Kohramlive : सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF), सीमा...

झारखंड विधानसभा में अब तक 22 विधायक हो चुके हैं सम्मानित…

Ranchi : झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर...

झारखंड स्थापना दिवस पर रांची में बच्चों ने मोहा दर्शकों का मन…

Ranchi :  झारखंड स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के...

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, मकानों में आ’गजनी…

Kohramlive : बांग्लादेश के नरैल जिले में शुक्रवार को...

बेटे की शादी में बाप का क’त्ल, दामाद पर शक…

UP : घर में शहनाइयां बज रही थीं। बेटे की...