Dhanbad : धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल(SNMMCH) में शनिवार को अचानक स्वास्थ्य सेवायें ठप हो गईं। मामला रेडियोलॉजी विभाग से जुड़ा है, जहां एक डॉक्टर पर एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगा। इस घटना के बाद ट्रेनी डॉक्टरों ने OPD और इमरजेंसी सेवायें बंद कर हड़ताल कर दी। डॉक्टरों का कहना है कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने तक सेवायें बहाल नहीं होंगी। हड़ताल का सीधा असर मरीजों पर पड़ा। इलाज बंद होने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल है और कई मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब एक इंटर्न महिला डॉक्टर मरीजों के राउंड ले रही थीं। एक मरीज का अटेंडेंट, जो खुद अस्पताल कर्मचारी और कथित रूप से राजनीतिक दल का नेता है, ने डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार किया और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन ने इस मामले का समाधान जल्दी करने की कोशिश शुरू कर दी है ताकि सामान्य सेवायें जल्द बहाल हो सकें।
इसे भी पढ़े :साल का आखिरी सूर्यग्रहण कल, इनकी चमकेगी किस्मत, ये रहे सतर्क
इसे भी पढ़े :मां के सामने ही बेटी का कर दिया ये हाल, कांप गया कलेजा…
इसे भी पढ़े :दुर्गा पूजा में कैसा रहेगा मौसम, इस रोज तक बारिश… जानें
इसे भी पढ़े :बड़ी बेरहमी से रे’त डाला बड़े भाई का गला










