spot_img
spot_img
spot_img

बड़ी बेरहमी से रे’त डाला बड़े भाई का गला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : कानपुर के नर्वल क्षेत्र के बेहटा सकट गांव में शनिवार दोपहर घरेलू विवाद ने ऐसा भयावह रूप लिया कि 17 साल के नाबालिग पियूष ने अपने ही बड़े भाई की जान ले ली। मामूली कहासुनी के बीच छोटा भाई घर में रखे बांके से बड़े भाई की गर्दन पर हमला कर फरार हो गया। गर्दन कट जाने से सर्वेश मौके पर ही खून से लथपथ गिर पड़ा और कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई। मृतक बड़ा भाई 30 साल का सर्वेश किसान था। घटना की जानकारी मिलते ही नर्वल के थानेदार अखिलेश कुमार पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किये। घरवालों के बयान दर्ज किये जा रहे हैं। आरोपी पियूष की तलाश में दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी पूरा परिवार गहरे सदमे में है और स्पष्ट बयान देने की स्थिति में नहीं है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोग अविश्वास में हैं कि छोटे से विवाद में भाई ने भाई का खून कर दिया। पुलिस ने गांव में शांति बनाये रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...