Ranchi : राजधानी रांची(Ranchi) की सड़कों पर पिछले कुछ दिनों से चैन छिनतई और चोरी की घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी थी। कभी किसी का मोबाइल झपट लिया जाता, तो कहीं राह चलती महिला के गले से चैन उड़ा ली जाती। लेकिन पुलिस ने आखिरकार इन वारदातों के पीछे छिपे चेहरों को बेनकाब कर दिया। रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन पर अरगोड़ा पुलिस ने ताबड़तोड़ छापामारी करते हुये चैन छिनतई, घर में चोरी और गैस सिलेंडर चोरी की तीन अलग-अलग घटनाओं का खुलासा कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इसे भी पढ़े :Rules Change : आज से बदल गये ये 7 बड़े नियम… जानें
इसे भी पढ़े :Plane Crash : बड़ा विमान हा’दसा, 29 मौ’त…
इसे भी पढ़े :Iran की अमेरिका को खुली चेतावनी, आज से ये होगा निशाना…
Ranchi में गिरफ्तार आरोपियों ने किये चौंकाने वाले खुलासे
पकड़े गये लोगों के नाम मो. सद्दाम उर्फ पगला कोरेन्ट उर्फ सदाम (मोजाहिद नगर, छोटा तालाब थाना हिंदपीढ़ी, रांची), आदिल अंसारी उर्फ आतिश अंसारी (हिंदपीढ़ी) एवं अली रेयान उर्फ अली रेहान उर्फ अली खान (दीपाटोली, मदीना मार्ट, इलाही नगर, पुंदाग (जगन्नाथपुर थाना) बताये गये। इनके पास से 1 एप्पल कंपनी का iPhone 13, 1 पीले धातु जैसा चैन, चोरी की यामाहा मोटरसाइकिल (JH01T4025) घटना के समय पहनी गई टोपी 1, इंडेन कंपनी का गैस सिलेंडर 1 एवं घटना में प्रयुक्त टेम्पो (JH01EN8021) बरामद किये गये।
इसे भी पढ़े :Manifesto : केरल में वादों की बरसात के साथ भाजपा का घोषणापत्र, जानें…
इसे भी पढ़े :Jharkhand Mousam : झारखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, अलर्ट जारी
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुये हैं। इनमें से मो. सद्दाम पर रांची के कई थानों में पहले से छिनतई और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। वहीं आदिल अंसारी और अली रेयान का भी अलग-अलग थानों में आपराधिक इतिहास सामने आया है। पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि इन अपराधियों का संबंध अरगोड़ा थाना के अलावा रांची जिले के अन्य थानों में दर्ज कई मामलों से भी है। पुलिस का मानना है कि इनकी गिरफ्तारी से राजधानी में चैन छिनतई और चोरी की घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगेगा।








