spot_img
spot_img
spot_img

Snakebite : नहीं हुआ इलाज, ओझा-गुणी के फेर में तीन बच्चियों की मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

सिमडेगा : Snakebite की घटी दुखद घटना। सांप के काटने और उसका समय पर इलाज नहीं होने व ओझा-गुणी के फेर में तीन बच्चियां मर गईं। इनमें दो सगी बहन थी। यह हुआ है सिमडेगा जिले ठेठईटांगर की तराबोगा पंचायत के कंदाबेड़ा गांव में। तीनों बच्चियां रात को घर में जमीन पर चटाई बिछाकर सोई हुई थीं।

रात के लगभग नौ बजे एक जहरीले सांप ने तीनों को डंस लिया। सांप के काटने के बाद बच्चियां जोर-जोर से रोने लगीं। उनके रोने की आवाज सुनकर घर के लोग उनके पास आए। बच्चियों ने कहा कि उन्हें कुछ काट लिया है। इसके बाद सभी अचेत हो गईं।

इसे भी पढ़ें : IPL : पहली बार एक मैच में दो-दो सुपर ओवर, पंजाब ने मुंबई को दी मात

108 और 104 नंबर पर नहीं लगा फोन

तब घर के लोग ढिबरी से ढूंढ़ने लगे, तब एक सांप को छेद से बाहर जाते हुए देखा। इसके बाद तीनों को गोद में उठाकर घरवाले गोड़ीडुबा गांव पहुंचे। वहां इलाज कराने अस्पताल ले जाने के लिए वाहन खोजने लगे। गांव के लोगों ने 108 और 104 नंबर डायल भी किया, पर फोन नहीं लगा। थक हार कर घरवाले बच्चियों को एक ओझा गुणी करने वाले के पास ले गए। ओझा-गुणी रातभर कर तंत्र-मंत्र करता रहा, मगर सुबह तक तीनों बच्चियां नहीं उठीं।

इसे भी पढ़ें : Accident : पांच साल पहले डैम में डूबा था भाई, आज…

शव को देने से किया इनकार

सुबह में पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने तीनों बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराने की अपील की। इसके बाद तीनों बच्ची को रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी घरवाले नहीं माने और पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए शव नहीं दिया। उनका कहना है कि बच्चियां जिंदा है और उन्हें लेकर ओडिशा चले गए।  इधर एक साथ सर्पदंश Snakebite से तीन बच्चियों की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...