Mumbai : मुंबई के मुलुंड स्थित मजिस्ट्रेट कोर्ट के एक कमरे में फाइलों के ढेर पर एक सांप को रेंगते देख तहलका मच गया। करीब 1 घंटे तक अदालत की कार्यवाही रूक गई। इसके बाद एक सांप पकड़ने वाले को बुलाया गया। बहुत खोजने पर भी यह सांप नहीं मिला। वहां मौजूद एक वकील बिस्वरूप दुबे ने मीडिया को बताया कि हो सकता है 2 फीट का सांप किसी होल में घुस गया होगा। करीब 1 घंटे बाद फिर से कोर्ट शुरू हुई। खबर है कि एक रोज पहले भी मजिस्ट्रेट कोर्ट के रूम नंबर 27 की खिड़की पर सांप को देखा गया था।













