Pakur (Jaydev Kumar) : नशे के सौदागरों को पाकुड़ पुलिस ने आज तीखी चोट दी है। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने एक शख्स को धरा है। उसके पास से करीब 205 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है। जब्त ब्राउन शुगर की कीमत बाजार में लगभग दो लाख रुपये आंकी गई है। धराये शख्स का नाम सौरभ कुमार झा बताया गया। वह बिहार के भागलपुर का रहनेवाला है। पाकुड़ के पुलिस कप्तान प्रभात कुमार के कानों में किसी ने फूंक मारी कि कुछ लोग नशे का सामान लेकर पश्चिम बंगाल की ओर से पाकुड़ की तरफ आ रहे हैं।
मिली इंफॉर्मेशन पर SDPO दयानंद आजाद और मुफस्सिल थानेदार संजीव कुमार झा की देखरेख में एक टीम गठित की गई। चांदपुर चेकनाका के पास गाड़ियों की चेकिंग शुरू की गई। उधर से गुजर रहे एक टेम्पू को रोका गया। तलाशी लेने पर टेम्पू में सवार एक शख्स के पास से ब्राउन शुगर बरामद किया गया। पुलिस ने सौदागर को अरेस्ट कर ब्राउन शुगर को जब्त कर लिया है। वहीं, इस धंधे में शामिल और लोगों का पता लगाने में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : रांची ट्रैफिक एसपी को हाई कोर्ट ने किया तलब… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने छोड़ा भाजपा, किस पार्टी में गये… जानें
इसे भी पढ़ें :IPL में इन 2 मैचों की बदली डेट… जानें
इसे भी पढ़ें :9 नक्सलियों का खात्मा, मिले BGL लांचर, LMG और ये…
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारो की एक और लिस्ट की जारी…
इसे भी पढ़ें :CM गये अंदर, सांसद आये बाहर…
इसे भी पढ़ें :सांसद अजय निषाद ने छोड़ा भाजपा का साथ, अब…
इसे भी पढ़ें :राजधानी में सरेराह पुलिस की पत्नी को मारी गोली…
इसे भी पढ़ें :फरार ने थाने पहुंच दर्ज करायी FIR, देवघर SP हटाये गये…
इसे भी पढ़ें :रांची ट्रैफिक एसपी को हाई कोर्ट ने किया तलब… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने छोड़ा भाजपा, किस पार्टी में गये… जानें
इसे भी पढ़ें :IPL में इन 2 मैचों की बदली डेट… जानें








