spot_img
spot_img
spot_img

चौपारण में तस्करों को लगा जोर का झटका…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण की रात गहरी थी, लेकिन कानून के रखवालों की नजरें जाग रहीं थीं। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग और चौपारण पुलिस की एक साझा टीम ने तस्करों को सबक सिखाया है। रामपुर के फुलवरिया गांव में सन्नाटे के बीच शराब तस्करी का बड़ा खेल खेला जा रहा था। जैसे ही पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम वहां पहुंची, माहौल गर्मा गया। घर के अंदर भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाई गई थी, और घर के सामने बोलेनो गाड़ी (JH 011 DV 2906) में शराब की खेप लोड की जा रही थी। टीम ने बिना समय गंवाये छापा मारा और मौके से अरुण कुमार को अपनी कस्टडी में ले लिया।

शराब तस्करी के काले खेल का खुलासा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अरुण कुमार लंबे समय से इस धंधे में लिप्त था और अवैध रूप से विदेशी शराब की तस्करी कर रहा था। इससे पहले भी इस इलाके से शराब तस्करी की शिकायतें आती रही थीं, लेकिन इस बार प्रशासन ने पूरी तैयारी के साथ जाल बिछाया और अपराधी को धर-दबोचा। पुलिस ने बरामद शराब और वाहन को जब्त कर लिया है और अवैध शराब तस्करी के तहत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि जो भी कानून तोड़ेगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। छापामारी में उत्पाद विभाग के SI सुमितेश कुमार सिंह, ASI सैयद बसिरुद्दीन, अंटोनी बागे, सिपाही अनूप कुमार सिंह शामिल थे।

इसे भी पढ़ें :बिहार में 10वीं का रिजल्ट जारी, किसने मारी बाजी… जानें

इसे भी पढ़ें :40 के पार पहुंचा पारा, इन जिलों में बच कर रहें…

इसे भी पढ़ें :सड़क हा’दसे की शिकार हो गई एक बिरहोर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...