Kohramlive desk: अब तक हम Smart Phone, लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज करने के लिए जिस केबल वाले चार्जर का इस्तेमाल कर रहे थे, अब उसकी जगह धीरे-धीरे वायरलेस चार्जर (Wireless charger) ले रहा है। हालांकि, ये कोई नई तकनीक नहीं है। 19वीं शताब्दी में निकोला टेस्ला ने दो सर्किट के बीच मैग्ननेटिक फ़ील्ड बनाकर इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसफ़र की थी। आज, स्मार्टफ़ोन में इस तकनीक का काफ़ी इस्तेमाल होने लगा है
वायरलेस चार्जिंग (Wireless charging) कैसे काम करती है
- जानकारों के मुताबिक वायरलेस चार्जिंग से मोबाइल को चार्ज करने के लिए खास तरह की डिवाइस का प्रयोग होता है, जिसे इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन कहते हैं। ये डिवाइस हवा में इलेक्ट्रिक एनर्जी को रिलीज करता है, इससे फोन चार्ज होता है।
- इलेक्ट्रो मैग्नेटिक इंडक्शन ऑन होने के बाद अपने चारों ओर एक मैग्नेटिक फील्ड तैयार करता है। इसमें दो तरह की कॉपर कॉइल होती हैं। एक ट्रांसमीटर कॉइल जो आपके चार्जिंग स्टेशन (पैड) में होता है। वहीं, दूसरा रिसीवर कॉइल होता है, जो फ़ोन के अंदर होता है। ये दोनों कॉइल ही एक इलेक्ट्रो मैग्नीटिक फ़ील्ड तैयार करती हैं, जिसके ज़रिए पावर ट्रांसफ़र होती है। इससे फ़ोन की बैटरी चार्ज होने लगती है।
वायरलेस चार्जिंग से फोन की बैटरी पर क्या असर पड़ता है?
वायरलेस चार्जिंग में बैटरी के चार्जर सायकल पर बुरा असर तो नहीं पड़ता। मगर फ़ोन में परेशानी होती है। वायरलेस चार्जिंग के दौरान फ़ोन ज़्यादा गर्म हो जाता है। कुछ फ़ोन तो इसे सह जाते हैं, मगर कुछ ऐसा नहींं कर पाते। हालांकि, इसके कोई ज़्यादा नुक़सान नहीं है। मगर अभी इससे बहुत ज़्यादा फ़ायदा भी नहीं हो रहा, क्योंकि ये तकनीक केबल की तुलना में उतनी सक्षम नहीं है।
केबल चार्जर जितनी जल्दी फ़ोन को चार्ज करते हैं, उतनी तेज़ी से चार्जिंग वायरलेस में नहीं होती। साथ ही, एनर्जी लॉस भी ज़्यादा देखने को मिलता है। जिसके कारण फ़ोन चार्ज होने में देरी तो होती ही है। साथ ही, बिजली भी ज़्यादा ख़र्च होती है। इसके अलावा फ़ोन में इस तकनीक का शामिल करने पर उसकी कीमत भी काफ़ी बढ़ जाती है।
इसे भी पढ़ें : पत्नी का दुख, एक Kiss तक नहीं मिला, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : बिहार में PLFI का पैसा इन्वेस्ट करने में जुटा था “चूहा”, भोर के साढ़े 4 बजे ऐसे धराया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : इन 18 खूंखार व दुर्दांत का पता बताओ और बन जाओ लखपति
इसे भी पढ़ें : PLFI एरिया कमांडर ने मुंह खोला तो देखिये क्या बता गया…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में कई IAS अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये…
इसे भी पढ़ें : आतंक की गाथा लिखने वाले हार्डकोर उग्रवादी विमल ने डाला हथियार








