Ranchi : रांची के ओरमांझी(Ormanjhi) थाना क्षेत्र के दूनदून गांव का जंगल सोमवार सुबह अचानक सुर्खियों में आ गया। वजह, एक ऐसा मंजर, जिसने गांववालों के रोंगटे खड़े कर दिये। घने जंगल के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का कंकाल मिला। प्रथम दृष्ट्या देखने से लग रहा है कि हत्या के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई है। कंकाल जैसी अवस्था में मिला और देखते ही देखते पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
Ormanjhi में घने जंगल के बीच मिला कंकाल
स्थानीय ग्रामीण जब जंगल की ओर गये, तो उन्हें तेज दुर्गंध का एहसास हुआ। पास जाकर देखा तो सच्चाई और भी भयावह थी। शव पूरी तरह से जला हुआ था, हालत ऐसी कि पहचान करना तो दूर, लोग उसके करीब जाने से भी हिचक रहे थे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत करीब 5 से 6 दिन पहले हुई होगी। खबर मिलते ही ओरमांझी(Ormanjhi) थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ मिलकर शव की पहचान की कोशिश शुरू कर दी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
साथ ही आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से मिलान किया जा रहा है, ताकि इस ‘अनजान शव’ को एक पहचान मिल सके। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि यह महज हादसा है, आत्महत्या या फिर कुछ और। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों से पर्दा उठ पायेगा।
ओरमांझी के जंगल में मिला कं’काल… देखें वीडियो#ormanjhi #ranchi #jharkhand #latest #breaking pic.twitter.com/qdOya5Tkix
— KohramLive (@KohramLive) April 27, 2026
इसे भी पढ़े : Jamshedpur : लोको पायलट का म’र्डर, जांच में जुटी पुलिस
इसे भी पढ़े : Weather : झारखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, कहां-कब बारिश… जानें
इसे भी पढ़े : IAS अफसरों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़े : ATS की सख्ती ने तोड़ा अपराधियों का गुरूर…
इसे भी पढ़े : पलामू में मा’रा गया जमीन कारोबारी, इस हाल में मिली डे’ड बॉडी…












