Palamu : पलामू के सदर थाना क्षेत्र के जोरकट गांव के एक खेत में जमीन कारोबारी विनीत तिवारी की डेड बॉडी मिली। शव की हालत ने हर किसी को चौंका दिया, बदन पर कोई कपड़े नहीं थे। विनीत तिवारी के मारे जाने की फैली खबर के बाद इलाके के लोगों में डर-भय समा गया। पलामू के SP कपिल चौधरी खुद मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की गहराई से तहकीकात की। पुलिस विनीत के घर के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्यारों के बारे में कोई क्लू मिल जाये। विनीत बीते शाम 7 बजे टहलने निकले थे, लेकिन फिर घर वापस नहीं लौटे। रात भर उन्हें इधर-उधर बहुत खोजा गया, पर वह नहीं मिले। परिजनों को आशंका है कि विनीत का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। वहीं, अब इस मौत के पीछे आपसी रंजिश की आशंका भी सामने आ रही है। हत्या किसने और क्यों की, इसकाक खुलासा अभी नहीं हो पाया है।















