Jamshedpur : जमशेदपुर(Jamshedpur) के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के पास देर रात अज्ञात अपराधियों ने लोको पायलट जीके गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी। आदित्यपुर निवासी गौतम मालगाड़ी लेकर टाटानगर स्टेशन पहुंचे थे और लॉबी की ओर जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी।
Jamshedpur में लोको पायलट की हत्या
घटना के बाद घायल अवस्था में उन्हें टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात से रेलवे कर्मचारियों में आक्रोश है। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जमीन विवाद समेत सभी पहलुओं पर जांच जारी है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द खुलासा होने की उम्मीद है।