spot_img

छह गद्दार धरा गये, चौंकाने वाले राज… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ghaziabad: यूपी की कौशांबी थाना पुलिस ने छह संदिग्धों गद्दारों को धर लिया। इल्जाम है कि ये लोग दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के ठिकानों और रेलवे स्टेशनों की लोकेशन के साथ वीडियो-फोटो बनाकर विदेश भेजते थे और बदले में पैसे लेते थे। पुलिस अनुसंधान से खुलासा हुआ है कि गद्दार योजनाबद्ध तरीके से फोन पर चैट के जरिये विदेशी लोगों से संपर्क में रहते थे। इस पूरे नेटवर्क का कथित मास्टरमाइंड बिजनौर का रहने वाला सुहेल मलिक उर्फ रोमियो बताया गया, जो बाकी लोगों से संवेदनशील जगहों के वीडियो-फोटो मंगवाकर विदेश भेजता था। पुलिस को सुहेल के मोबाइल फोन से विदेशी नंबरों के साथ चैट और कई संवेदनशील जगहों की वीडियो-लोकेशन भी मिली हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार सभी गद्दार अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं, लेकिन फिलहाल कौशांबी क्षेत्र में किराये के मकानों में रह रहे थे। तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से आठ मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं, जिनकी जांच जारी है। कौशांबी ADCP राजकरण नय्यर ने मीडिया को बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पकड़े गये लोगों के नाम सुहेल मलिक उर्फ रोमियो (नरगढी नवादा, बिजनौर), साने इरम उर्फ महक (ज्ञानपुर सिसौना, संभल), प्रवीन (भोवापुर, कौशांबी), राज वाल्मिकी (बनारसीदास गांव, औरैया), शिवा वाल्मिकी (रिसोली गांव, उझानी, बदायूं), एवं रितिक गंगवार – सुल्तानपुर गांव, कटरा, शाहजहांपुर) बताये गये।

इसे भी पढ़ें : एक साथ मिली बाप और बच्चों की ला’श, सनसनी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिला मौका…

Kohramlive : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों...

15 विदेशी यूनिवर्सिटी भारत में खोलेंगी अपने कैंपस…

Kohramlive : विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले...

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...